Viral Video: अय्याशी का अड्डा बनी ट्रेन! जाम छलकाते मनचलों की हरकत देख रेलवे भी स्तब्ध, अब निकालेगी हेकड़ी

Viral Video: ट्रेन के अंदर सीट पर कर्मचारी ने जिस तरह की हरकत की वह देखकर शायद आपके होश उड़ जाए, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर रेलवे ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं इस दौरान क्या हुआ।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: ट्रेन का सफर काफी सुहाना होता है और इसे आज के दौर में सस्ता और सुविधाजनक जरिया माना जाता है। इस सबके बीच इसकी सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। जहां कई महिलाओं के साथ छेड़खानी तो कभी रेलवे कर्मचारियों की हरकत विवादों में होती है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने रेलवे को भी स्तब्ध कर दिया है। जहां कथित तौर पर कर्मचारी ही ट्रेन के अंदर जाम छलकाते हुए नजर आते हैं। वायरल वीडियो देखकर आपको भी हैरानी हो सकती है जो फिलहाल चर्चा में है।

Viral Video में देखें कैसे शराब पीने के लिए ट्रेन में ही आतुर हुए मनचले

जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो इसे एक्स चैनल से शेयर करते हुए लिखा गया कि “क्या शराब पीना ट्रेन के अंदर कानूनी है और ऐसा लग रहा है कि यह लोग असल में रेलवे के कर्मचारी हैं।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने गले में आई कार्ड भी पहन रखा है। हालांकि इस दौरान उन्हें इस बात का जरा भी खौफ नहीं है कि वह जो कर रहे हैं वह गैरकानूनी हो सकता है। सामने पानी और शराब का बोतल रखे हुए ये मनचली कैमरे पर स्टाइल मार रहे हैं और पोज देने में पीछे नहीं हैं।

रेलवे सेवा ने वायरल वीडियो पर किया इस तरह रिएक्ट

वहीं वायरल वीडियो को @ananyashasau एक्स चैनल से 1300 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद रेलवे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल इस पर रेलवे सेवा ने लिखा, “कृपया अपना पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर शेयर करे। बेहतर होगा कि आप इस डीएम के जरिए भेजे ताकि हम तुरंत कार्रवाई कर सके। आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या तुरंत समाधान के लिए 139 डायल कर सकते हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालना चाहिए।

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version