---Advertisement---

Viral Video: बादलों के बीच पत्नी की हरकतों से परेशान हुआ बेचारा पति बोला- ‘मैडम मुझे बचा लो’

Viral Video: फ्लाइलट के बीच पति को थप्पड़ मारती हुई पत्नी का वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल । वीडियो देख यूजर्स ने किया ट्रोल।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: अगस्त 8, 2023 11:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना तो सामान्य है। हर पति अपनी पत्नी के मूड स्वींग से काफी परेशान रहता हैं। शादी को भले ही कितना भी समय क्यों न हो जाएं, वह अपनी पत्नी के गुस्सा होने और मूड खराब होने की असल वजह को नहीं जान सकते हैं। अक्सर आपने सोशल मीडिया पर कपल्स की कई वायरल हुई वीडियोज देखी होगी। किसी भी दोनों के बीच रोमांस होता है ,तो वहीं कुछ वीडियोज में वह आपस में झगड़ते हुए नजर आते हैँ। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फनी वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में मैरिड कपल आपस में झगड़ते हुए दिखाई दे रहा है। सबसे फनी बात यह है कि यह झगड़ा घर पर नहीं बल्कि फ्लाइट के अंदर हो रहा है। आखिरी में झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि पति को वहां पर मौजूद एयरहोस्टेस से सहायता मांगनी पड़ी थी।

यहां देखे वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर शादीशुदा कपल का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह झगड़ा सामान्य तौर पर होने वाले झगड़ों से थोड़ा सा हट कर हैं, क्योंकि कपल के बीच में हो रही लड़ाई घर पर नहीं बल्कि फ्लाइट के बीच में हो रही है। फ्लाइट में बैठे किसी अन्य यात्री ने इसकी वीडियो बना इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। आप जैसा कि वायरल वीडिय़ो में देख सकते है शुरुआत में पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर बहस शुरु होती है। जिसके बाद पति कुछ कहता है जिस पर पत्नी परेशान होकर अपने पति के ऊपर हाथ तक उठाती है। लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि पति को फ्लाइट में मौजूद एयरहोस्टेस से सहायता की गुहार करनी पड़ती है. पति अपने आपको बचाने के लिए एयरहोस्टेस को तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहता है कि मेरी बीवी कलेश कर रही है, बचा लो प्लीज मुझे। अपने पति की इस हरकत को देख पत्नी अपने मुंह को छुपाते और हसंते हुए नजर आती है। दोनों पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को देख उस फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों की उन पर नजर जाती है और फिर वह हंसने लगते हैं।

झगड़े का वीडियो देख यूजर्स हुए गुस्से से लाल

कपल का यह वायरल वीडियो जब से इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ है। यूजर्स ने इसे देखकर दोनों पति-पत्नी को काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों का झगड़ा पहले से प्लान है। वीडियो को देख यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने कहा है कि ‘तहलका मचा दिया भाई’ , तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘उनको चलती हुई फ्लाइट से उतार दो’ , वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘ये दोनों कहीं भी शुरु हो जाते है।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026

Viral Video

फ़रवरी 26, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 26, 2026