---Advertisement---

Viral Video: 15 अगस्त से पहले वायरल हुआ वीडियो, नौजवानों को नहीं पता किसने डिज़ाइन किया तिरंगा?

Viral Video: स्वतंत्रता दिवस से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देख लोगों को लगा झटका। तिरंगे से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे सका यूथ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2024 11:58 पूर्वाह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इस बार भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। 15 अगस्त 2024 की तैयारियों में पूरा देश डूब चुका है। हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं। पूरा देश देशभक्ति के इस महापर्व का जश्न मना रहा है। 15 अगस्त हर साल की तरह खास होता है, क्योंकि इस दिन हमारे देश को आजादी मिली थी। इस आजादी का जश्न मनाने के लिए लोग सड़कों पर उतरते हैं। 15 अगस्त के स्वागत में अभी कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो हमारे देश की आन- बान और शान तिरंगे से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में एक लड़की लोगों से सवाल पूछ रही है कि, आपको पता है तिरंगा किसने डिजाइन किया था? इस सवाल का इन लोगों के पास जवाब नहीं है।

Viral Video में लोगों को नहीं पता किसने डिजाइन किया तिरंगा?

इस वीडियो को nation_info_hub नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 3 दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, तिरंगे को किसने डिज़ाइन किया? ये ही सवाल एक लड़की जनता के बीच जाकर पूछ रही है। हैरानी की बात ये है कि, यूथ को पता ही नहीं है कि, तिरंगे को किसने डिजाइन किया था? सवाल पूछने वाली लड़की भी काफी हैरान है। ये लड़की एक के बाद एक करके कई सारे लोगों के बीच जाती है और एक ही सवाल करती है लेकिन इसका जवाब उनके पास नहीं होता है।

पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था तिरंगा

इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं , वो अपनी जानकारी के अनुसार सही और गलत जवाब दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिंगली वेंकैया ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। पिंगली वेंकैया ने साल 1921 में तिरंगा बनाया था लेकिन राष्ट्र के तिरंगे के रुप में इसे 1931 में स्वीकार किया गया था। खबरों की मानें तो तिरंगे को बनाने में 5 लग गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026