Viral Video: भारतीय यूजर्स के बीच इंटरनेट पर पाकिस्तानियों का क्या हाल किया जाता है यह बताने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी वायरल वीडियो देखकर लोग मजे लेने में पीछे नहीं होते हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां नाव पर सवार एक भारतीय कपल से आकर कश्मीरी चायवाला कुछ ऐसा कहता है जिसकी वजह से लोगों के बीच यह बहस का मुद्दा बन गया है। जहां अचानक चाय वाला आकर रूकता है और फिर पर्यटक से पूछता है कि आप कहां से हैं। वहीं जवाब सुनने के बाद वायरल वीडियो में चाय वाले ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।
Viral Video में टूरिस्ट से क्या बोल फंसा कश्मीरी चायवाला
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में टूरिस्ट से चाय वाला आकर पूछता है कि आप कहां से हैं। इस पर टूरिस्ट जवाब देता है भारत से जिस पर कश्मीरी चाय वाला कहता है, “अच्छा तो क्या हम पाकिस्तान से हैं, हम तो असली हिंदुस्तानी हैं।” इस एक वाक्य ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही अपने चाय को बेचने के लिए वह जिस तरह से पर्यटक को इंप्रेस कर रहा है वह देखकर सोशल मीडिया पर लोग बहस करने लगे हैं। जहां सुना जा सकता है कि वह कहता है कि मैडम आलिया भट्ट बन जाएगी ।
वायरल वीडियो देख यूजर्स किस तरह ले रहे मजे
वहीं इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां चाय वाला अपनी चाय को बेचने के लिए जिस अंदाज में कपल के सामन अपनी बात रखता है और डिस्काउंट की बात करता है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि यह भी सिर्फ दिखावटी कर रहा है तो कुछ लोग इसे दिल जीत लेने वाला वीडियो बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “खाल में भेड़िया।”
इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 13000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं इस पर 1.6 मिलियन व्यूज मिले हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






