---Advertisement---

Viral Video: क्या हुआ जब जंगल में मंगल कर रहे लोगों के टैंट में पहुंच गए खूंखार शेर? मौत का असली खौंफ देख घूम जाएगा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर मौत का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कैम्पिंग कर रहे लोगों के टैंट के करीब दो शेर पहुचं गए और टैंट को चाटने लग गए। इस मंजर को देखने वालों की रुह कांप गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 3, 2025 2:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अपने जीवन में कई लोगों ने मौत को करीब से गुजरते हुए देखा होगा। लेकिन यकीन मानो ऐसा वायरल वीडियो शायद ही कभी देखा होगा, जिसमें लोग अपने करीब मौत और जिंदगी के बीच सिर्फ एक पतले से टैंट की चादर को देख रहे हैं। दरअसल, ये वायरल वीडियो जंगल में कैम्पिंग करने वाले पर्यटकों ने बनाया है। इसमें देखा जा सकता है कि, दो शेर टैंट को बाहर से चाट रहे हैं।टैंट के अंदर बैठे लोगों ने इस डर को अपने कैमरे में कैद किया है।

क्या हुआ जब कैम्पिंग कर रहे पर्यटकों के करीब पहुंचे शेर?

इस वायरल वीडियो को manav.brijwaasi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ पहाड़ों पर घूमने गए हों, वहां कैम्पिंग के दौरान ऐसी स्थिति में फंस जाएं। तो आप क्या करेंगे?’

Watch Post

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, दो शेर टैंट के करीब आ गए है, वो ना सिर्फ इसके नजदीक पहुंचे हैं बल्कि अपनी जीभ से उसे चाट भी रहे हैं। अंदर बैठे लोग इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं। टैंट की चादर इतनी कमजोर है कि, इन दोनों के एक झटके से फट सकती है। इसका अंदाजा अंदर बैठे लोगों को बखूबी है। तभी तो वह अपने कैमरे में इस खौफ को रिकॉर्ड कर रहे हैं। उन्हें नहीं पता अगले पल उनके साथ क्या होने वाला है? टैंट की पतली सी चादर में इन खूंखार शिकारियों को साफ देखा जा सकता है। वीडियो काफी छोटी है, इसलिए अंत में क्या हुआ? ये कहना थोड़ा मुश्किल है।

Viral Video देख यूजर बोला- ‘मौत का इंतजार‘

इस वायरल वीडियो को manav.brijwaasi अकाउंट पर 4 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस डर से हिला देने वाले वीडियो पर 3600 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, मौत का इंतजार, दूसरा लिखता है कि, नाक में मुक्का मार दे। तीसरा लिखता है कि, ‘सारे पापों की माफी मांग ले।’ ये डरा देने वाला वीडियो कब और कहा का है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026