---Advertisement---

Viral Video: टाइगर हूं तो क्या हुआ बीवी से मैं भी डरता हूं! बाघिन की नींद खराब करना बाघ के लिए बना आफत, देखें कैसे पड़ी डांट?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है। वह सो रही बाघिन को उठाने जाता है, उसके बाद जो उसके साथ होता है वो वायरल हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2025 2:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीवी इंसान की हो या फिर जानवर की हो, उससे सभी डरते हैं। आज से पहले आपने इंसानों को तो पत्नियों से कांपते हुए देखा होगा। लेकिन ये वायरल वीडियो देख आपका सिर ना चकरा जाए तो कहना, दरअसल, इस वीडियो में एक टाइगर के लिए उस वक्त मुसीबत बन जाता है जब वह सो रही बाघिन को जगाने पहुंच जाता है और उसकी नींद खराब कर दी। इसके बाद उसका जो हाल होता है वो वायरल हो जाता है। इसे देख आपको काफी मजा आने वाला है।

बाघिन को नींद से जगाना बाघ को पड़ा महंगा

इस Tiger के Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 20 फरवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Post

ये वीडियो किसी जू की तरह दिखने वाला बाड़े का लगता है। क्योंकि शीशे के अंदर से इसे रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बाघ चेन की नींद सो रही बाघिन के पास पहुंच जाता है और उसे जगा देता है, जिसके बाद इस फीमेल जीव को गुस्सा आ जाता है। वह टाइगर पर हमला करते हुए आगे बढ़ती है और दांत दिखाते हुए अपना गुस्सा जाहिर करती है। बाघिन के इस गुस्से को देख बेचारा टाइगर उल्टे ही पैर दौड़ने लग जाता है। इसके बाद खौफ में पानी पीने लग जाता है।

Viral Video देख यूजर्स अपने घर की बता रहे कहानी

बाघ और बाघिन का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर तो कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर Nature is Amazing नाम के हैंडल पर कुछ ही घंटों पहले अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 3 लाख 62 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘वो अपने ब्यॉयफ्रेंड के सपने देख रही थी और इसने जगा दिया’। दूसरा लिखता है कि, ‘ये तो मेरे घर पर भी होता है’। तीसरा लिखता है कि, ‘शादीशुदा जिंदगी में ये बहुत ही नॉर्मल है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026