---Advertisement---

Viral Video: बीच सड़क Uber की गाड़ी हुई खराब तो ‘उपद्रवी महिला’ ड्राइवर के साथ करने लगी बदतमीजी, लोग बोले- ‘ये आई दूसरी वड़ा पाव गर्ल’

Viral Video: उबर की गाड़ी खराब होने पर एक महिला ड्राइवर के साथ भिड़ गई और इसका वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2024 6:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ऑनलाइन कैब बुक करने के बाद कभी-कभी ऐसा भी होता है जब गाड़ी खराब होने की वजह से ड्राइवर को बीच में ही राइड को कैंसिल करना पड़ता है। इस बार उबर की गाड़ी पर एक ऐसी महिला सवार हुई जो गाड़ी खराब होने के बाद ड्राइवर पर चढ़ गई और बात गाली गलौज तक आ गई। इस उपद्रवी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग उस महिला पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। वह जिस बदतमीजी से उबर के ड्राइवर के साथ बातचीत करती है वह देखने के बाद आपको सारा माजरा समझ में आ जाएगा।

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लिप के जरिए पूरी कहानी बताई गई है। जहां ऑनलाइन पेमेंट के साथ महिला ने उबर की गाड़ी बुक की लेकिन रास्ते में गाड़ी खराब हो गई और ड्राइवर के पास बीच में ही राइड को कैंसिल करने के अलावा कोई चारा नहीं था जिसकी वजह से महिला भड़क गई। वह कहने लगी कि मेरे पैसे वापस करो इसके बाद ड्राइवर ने कहा कि आपके पैसे वापस आ जाएंगे ऑनलाइन। तो महिला कैश में पैसे मांगने लगती हैं क्योंकि ड्राइवर के पास पैसे वापस करने का कोई ऑप्शन नहीं होता है।

उबर ड्राइवर पर खूब बरस रही है महिला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला उबर ड्राइवर पर खूब गुस्सा होती है और यहां तक गाली गलौज भी करने लगती है। वह कहती है कि शक्ल से ही तुम फ्रॉड लगते हो फ्रॉड़िया मुझे नहीं पता है कि मेरे पैसे वापस आएंगे कि नहीं इसलिए तुम मुझे पैसे दो। बेचारा ड्राइवर उससे मिन्नतें कर रहा है। वीडियो में महिला उबर ड्राइवर की गाड़ी पर भी कमेंट करती है और कहती है इसे संभाल कर रखा करो अगर रोजी-रोटी है। वह काफी भला बुरा भी कहती है।

Viral Video देख यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर

सरेआम इस तरह के बर्ताव को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। Ghar ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “कोई मुझे इसका एड्रेस दो मैं इसके मुंह पर डेढ़ सौ का चिल्लर फेक कर आऊंगी। दूसरे ने कहा इस महिला को सरेआम पुलिस स्टेशन ले चलो। एक ने कहा ये आई एक और वडा पाव गर्ल।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026