Viral Video: डॉक्टर वह प्रोफेशन जहां तक पहुंचने के लिए लोग ना जाने कितनी मेहनत करते हैं फिर जाकर एक मुकाम पर पहुंच पाते हैं। क्या कभी आपने ऐसे शख्स को देखा है जो जॉब लगने के एक ही दिन के बाद इसे छोड़ने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक डॉक्टर ने आईसीयू में हुई साजिश को देखकर नौकरी छोड़ने का फैसला ले लेते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों डॉक्टर पहले ही दिन नौकरी छोड़ने पर मजबूर हुई।
Viral Video में आईसीयू की साजिश पर क्या कहा डॉक्टर ने शॉकिंग
🚨 YOUNG DOCTOR : I am quitting my job.
“I was asked by my female boss to admit nearly every patient, even when it was not required” 😳
“ICU stays were stretched to increase hospital bills”
“No salary is bigger than ethics & patient safety” pic.twitter.com/WyF1inwCUl
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) April 6, 2026
वायरल वीडियो में कथित तौर पर डॉक्टर कहती है कि “मैंने नजदीक में ही एक अच्छा जाना माना हॉस्पिटल ज्वाइन किया। मैंने सोचा सुबह वहां काम करूंगी और शाम को अपने क्लीनिक में ओपीडी करूंगी और इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने मुझे काफी अच्छे पैसे भी दिए थे। मैं पहले दिन गई वहां पर और मुझे मालूम पड़ा कि उनको फिजिशियन सिर्फ नाम के लिए चाहिए जो हॉस्पिटल की ओनर डॉक्टर थी जो गाइनेकोलॉजिस्ट थी फिजिशियन नहीं थी वह सभी मरीज को खुद मैनेज करती थी। यानी कि वह फैसला लेती थी कि हर मरीज एडमिट होने हैं और जो भी मरीज है उसे जितना हो सके आईसीयू में रखो।”
क्यों डॉक्टर ने नौकरी पर मारी लात
इसके साथ ही वायरल वीडियो में डॉक्टर यह भी कहती है कि “आईसीयू में जितने दिन हो सके उतने दिन रखो यह फैसला भी मालकिन करती थी नाम मेरा और गलत काम उनके।” डॉक्टर कहती है कि मैंने फैसला कर लिया छोड़ने का क्योंकि मैं तो ऐसा नहीं होने दूंगी कि मेरे कंधे पर कोई बंदूक रखकर चलाएं। वीडियो को देखकर लोग डॉक्टर की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं लोग इस तरह के अस्पताल की स्थिति आलोचना भी कर रहे हैं जो आईसीयू के नाम पर मरीज से पैसे बटोर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






