---Advertisement---

Viral Video: आखिर क्यों निवेथा पेथुराज की हुई पुलिस के साथ भिड़ंत, बीच सड़क आग बबूला दिखीं साउथ एक्ट्रेस

Viral Video: तेलुगू एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस के साथ लड़ाई करती हुई नजर आ रही है जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2024 3:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक चर्चित नाम निवेथा पेथुराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। इस वीडियो में वह पुलिस के साथ लड़ाई और बहस कर रही है और यह मामला अंत में हाथापाई पर खत्म हुई। जी हां, यह वीडियो लोगों को चौंकाने के लिए काफी है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को महज प्रमोशन का तरीका बताते हुए नजर आए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में और क्यों तेलुगू एक्ट्रेस कर रही है हर जगह पर ट्रेंड।

क्या है इस वीडियो में खास

इस वीडियो की शुरुआत होती है एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज से जो एक कार में सवार नजर आ रही है। तभी पुलिस एक्ट्रेस से गाड़ी के पीछे की डिक्की खोलने के लिए कहती है और ऐसे में एक्ट्रेस पुलिस से बहस करती हुई नजर आती है। वह कहती है कि मेरे पास सभी कागजात भी है आप चाहे तो उसे चेक कर सकते हो लेकिन पुलिस यह बात मानने के लिए तैयार नहीं है और ऐसे में दोनों के बीच भिड़ंत देखने को मिल रहा है।

इस वजह से गुस्सा हो जाती है एक्ट्रेस

पुलिस और एक्ट्रेस के बीच बहस चल रही है तभी निवेथा की नजर वीडियो बना रहे शख्स पर चली जाती है और एक्ट्रेस चिल्लाकर कहती है कि तुम वीडियो क्यों बना रहे हो बंद करो। इसके साथ दिखाई देता है कि एक्ट्रेस गाड़ी का दरवाजा खोलने लगती है और वीडियो खत्म हो जाता है।इससे आगे क्या हुआ यह तो अभी भी सिर्फ सस्पेंस है।

वीडियो देख लोग कह रहे ये बात

@Karthikkkk एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं और इस पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है प्रमोशन का एक हिस्सा है तो दूसरे ने कहा अपकमिंग फिल्म को लेकर कुछ घोषणा होने वाली है। कुछ लोग शक की दृष्टि से बात बना रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026