---Advertisement---

Viral Video: जान की परवाह किए बिना सामान बेचने के लिए शख्स ने ट्रेन के पीछे लगाई दौड़! बेबसी देख यूजर्स बोले- ‘पेट और परिवार… ‘

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर भागता दिखा शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल जिसमें उसकी मजबूरी देख निश्चित तौर पर आपकी आंखों से भी आंसू निकल जाएंगे और यह आपको इमोशनल कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 10, 2025 5:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पेट की मजबूरी इंसान को वह सब करने के लिए मजबूर कर देती है जो शायद किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यह सच है कि हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह अमीर हो और उसका हर एक सपना पूरा हो। हालांकि मजबूरी में इंसान पैसे कमाने के लिए कुछ भी कर जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी को भी इमोशनल कर देने के लिए काफी है। यहां एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना रेलवे ट्रैक पर दौड़ते हुए नजर आ रहा है। Viral Video देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

वायरल वीडियो में रेलवे ट्रैक पर भागते शख्स की मजबूरी का आलम

Viral Video में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के पीछे भागता यह शख्स सामान बेचने के लिए दौड़ रहा है। उसे इस बात की भी खबर नहीं है कि इस तरह ट्रैक पर दौड़ना खतरे से खाली नहीं है लेकिन उसके दिमाग में तो सिर्फ अपने परिवार और पैसे की भूख नजर आ रही है। अगर यह ट्रेन चली जाती है तो दूसरी ट्रेन के लिए ना जाने कितने देर इंतजार करना पड़े। यह वायरल वीडियो आपको हकीकत और मजबूरी की दास्तां को दिखाने के लिए काफी है जहां यात्रियों के बीच सामान बेचने के लिए यह शख्स भागते हुए जा रहा है।

Viral Video को देख लोग हुए भावुक

@Sarvagy_ X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर इस बात की जानकारी तो नहीं दी गई है कि आखिर यह कब और कहां की है।हालांकि वीडियो में इस शख्स की बेबसी देखने लायक है। Viral Video को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसके साथ कैप्शन में कहा गया, “अपना घर चलाने और अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए एक पुरुष किसी भी हद तक जा सकता है कुछ भी कर गुजर सकता है।” एक यूजर ने कहा, “मर्द हमेशा मर्द ही रहेगा।” तो दूसरे ने कहा, ” बहुत कीमती होती है जिंदगी।” एक यूजर ने कहा, “पेट और परिवार के लिए बहुत भाग दौड़ करता है।” तो एक ने लिखा गुजर जाती है यह जिंदगी इसी जद्दोजहद में।”

वायरल वीडियो में शख्स की मजबूरी और बेबसी के साथ ट्रेन के पीछे भागते देख निश्चित तौर पर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Karnataka Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Viral News

अप्रैल 21, 2026