---Advertisement---

Viral Video: ई-कॉमर्स साइट से महिला ने मंगवाया था सामान लेकिन निकला जिंदा कोबरा! देख कंपनी की भी हलक में अटक गई जान

ई-कॉमर्स वेबसाइट से सामान ऑर्डर करना एक महिला को बड़ा भारी। भेजा गया जिंदा कोबरा, देख हिल जाएंगे और वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2024 2:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल लोग घर बैठे ई-कॉमर्स साइट से घर और अपनी जरूरत की सामान मंगवाते हैं लेकिन अगर सामान के साथ सांप आ जाए तो आलम क्या होगा यह सोचकर ही रूह कांप जाए। अगर आप ई-कॉमर्स साइट से मंगाए गए सामान के पैकेट को खोलते हैं तो आप इस उम्मीद से खोलते हैं कि शायद उसमें आपके मन मुताबिक सामान की डिलीवरी हुई हो लेकिन अगर सांप निकले तो मुंह से चीख ही आएगी। कुछ ऐसा ही हुआ बेंगलुरु में एक महिला के साथ जिसे जानने के बाद आपकी जान हलक पर अटक जाएगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है वायरल खबर जो है चर्चा में।

Viral Video देख उड़ जाएगा फ्यूज

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस पोस्ट में यह बताया गया है कि बेंगलुरु के एक महिला ने ई कॉमर्स साइट से कुछ सामान ऑर्डर किया लेकिन बदले में उसे जिंदा सांप मिला। इस पोस्ट के साथ वीडियो को भी शेयर किया गया है जिसमें अमेजन की के तरफ का आर्डर दिखाई दे रहा है। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद आप हिल जाएंगे क्योंकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पैकेट खुलने वाला है लेकिन इससे पहले सांप फुंकारते हुए दिखाई दे रहा है।

पोस्ट को देखने के बाद बिफरे लोग

वहीं इस पोस्ट के वायरल होने के बाद प्राइम अमेजन प्राइम की तरफ से इस पर जवाब भी आया है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की असुविधा के लिए माफी चाहते हैं जो आपको अमेजन ऑर्डर के साथ उठाना पड़ा है। हम इसकी जांच करवाएंगे। कृपया आप हमें जरूरी चीज यहां बताएं और हमारी टीम आपसे संपर्क करेंगे एक अपडेट के साथ।” इस पोस्ट को देखने के बाद लोग काफी भड़क गए हैं और ई-कॉमर्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसे बायकॉट की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग इस तरह की हरकत को नजरअंदाज करने के लिए लताड़ लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026