Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों में सही और गलत की बहस छिड़ जाती है। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है। इसमें लोग कंफ्यूज हैं। दरअसल, ट्रेन में लटकी लड़की के साथ एक युवद मदद के नाम पर ऐसी हरकत करता है। जिसे सोशल मीडिया पर लोग बेहद अश्लील और शर्मनाक बता रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि, अगर लड़का ऐसा ना करता तो युवती की जान जा सकती थी। इस घटना ने लोगों की बीच बहस छेड़ दी है। ट्रेन पर चढ़ते हुए महिला के साथ ये घटना काफी सोच में डालने वाली है।
ट्रेन में लटकी महिला संग युवक ने की अश्लील हरकत
चलती ट्रेन में लटकी लड़की को बचाते युवक के वायरल वीडियो को Narendra Ji नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘देखो यह अनजाने में हुआ या जानबूझकर ऐसे लोगो की कितनी हिम्मत बढ़ रही है बहुत ही शर्मनाक।’
देखें वीडियो
देखो यह अनजाने में हुआ या जानबूझकर ऐसे लोगो की कितनी हिम्मत बढ़ रही है बहुत ही शर्मनाक
Certain situations force people to face experiences they never expected pic.twitter.com/J10LyzbJX9
— Narendra Ji (@Na72866) June 9, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन भीड़ से खचाखच भरी हुई, लेकिन फिर भी यात्री अपनी जान को जोखिम में डालकर लटकते हुए जा रहे हैं। चलती हुई ट्रेन पर चढ़ती महिला को बचाने के लिए एक युवक उसे गलत जगह से छूने लगता है। यही वजह है कि, उसकी मदद को कुछ लोग अश्लीलता से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि, ये सिर्फ मदद थी।
Viral Video देख यूजर्स में छिड़ी सही और गलत की जंग
चलती ट्रेन में घटि ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 9 जून 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 64000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है। इसे देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि, मदद के नाम पर लड़की के साथ अश्लील हरकत करना बेहद शर्मानाक है। वहीं, कुछ का कहना है कि, अगर लड़का ऐसा ना करता तो उसकी जान जा सकती थी। बचाने के इस तरीके पर लोग सही और गलत की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
