---Advertisement---

Viral Video:बर्फ से ढकी ऊंची चोटी पर महिलाओं का साड़ी पहनकर खौफनाक स्नोबोर्डिंग, इंटरनेशनल विमेंस डे पर देखें सांस थामने वाला वीडियो

Viral Video: दुनियाभर में 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे  मनाया जाएगा। लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर बर्फ की चोटी पर साड़ी पहनकर खौफनाक स्नोबोर्डिंग दो महिलाओं का  सांस अटका देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स दंग हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2026 4:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेशनल विमेंस डे 8 मार्च को मनाया जाएगा। दुनियाभर की महिलाओं के सम्मान में ये डे मनाया जाता है।  इसके साथ ही नारी शसक्तीकरण की बात भी होती है। लेकिन इससे पहले ही नारी शक्ति दिखाता सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो महिलाएं साड़ी पहनकर  हिमालय की ऊंचाई पर स्नोबोर्डिंग कर रही हैं।ये वीडियो कश्मीर के गुलमर्ग का है। वीडियो में दिख रही महिलाओं के नाम उर्मिला पाबले और लिंडा हैं। उर्मिला पाबले एक फेमस स्नोबोर्डर हैं। इस वीडियो को उन्होंने ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से पोस्ट किया है।

बर्फ की ऊंचाइयों में महिलाओं ने साड़ी पहनकर किया स्टंट

कश्मीर के गुलमर्ग में स्नोबोर्डर करती इन महिलाओं के वीडियो को ursk8kid नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, साड़ी को कोई अफसोस नहीं। स्नोबोर्डिंग संस्करण।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urmila P. (@ursk8kid)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों महिलाएं भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुई बर्फ की ऊंचाइयों पर स्टंट कर रही हैं। महिलाओं में  गजब का आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। ये वीडियो महिलाओं के आत्मविश्वास और ताकत को दिखाता है। यही वजह है कि,  इंटरनेशनल विमेंस डे से पहले लोगों को ये वीडियो काफी प्रभावित कर रहा है।

Viral Video यूजर्स को प्रभावित कर रहा है

ये वायरल वीडियो अभी हालहि में अपलोड किया गया है। इस पर 9.42 लाख लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये तो ठँड से भी कूल है।’ दूसरा लिखता है, ‘ये बहुत ही पावरफुल है’। वहीं, कई सार लोग इसे परफेक्ट पार्टनरशिप बता रहे हैं। पहाड़ों की ऊंचाइयों पर ताकत दिखाती इन महिलाओं को देख हर कोई प्रभावित है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 9, 2026

Batwara 1947

जून 9, 2026

Manjari Fadnis

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Diabetes

जून 9, 2026