---Advertisement---

Viral Video: नालायक दूल्हा! दुनिया के सामने दूल्हे ने बनाया दुल्हन का तमाशा, बदतमीजी की सारी हदें की पार, देख खौल जाएगा खून

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बदतमीज दूल्हे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वह सरेआम दुल्हन की बेइज्जती कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2024 7:30 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी को स्पेशल बनाना हर किसी का सपना होता है। यही वजह है कि, लोग तरह-तरह की चीजें भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी ये खूबसूरत पल इंसान की जिंदगी की सबसे कड़वी याद बन जाता है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक दूल्हा मेहमानों के सामने अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ बहुत ही ज्यादा बदतमीजी कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि, ये दुल्हन चुपचाप दूल्हे के द्वारा किए जा रहे गंदे व्यवहार को सह रही है। ये वीडियो किसी के भी खून में आग लगा सकता है।

शादी पर गंदी हरकत करता दूल्हा वायरल

इस वीडियो को The News God नाम के Youtube चैनल पर 4 साल पहले अपलोड किया गया था। ये वीडियो पुराना होने के बाद भी अभी तक काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी में दूल्हा और दुल्हन मौजूद हैं। ये दोनों मिलकर केक काट रहे हैं, लेकिन दूल्हे का व्यवहार इस दौरान काफी गलत लग रहा है। वह केक काटने के लिए चाकू तो पकड़ता है लेकिन दूल्हन को बुरी तरह से धक्का भी दे रहा है। दूल्हे की इस गंदी हरकत को शायद दुल्हन समझ गई है, इसलिए वह सबकुछ सहते हुए चुपचाप खड़ी है। ऐसे में जब केक एक-दूसरे को खिलाने की बारी आती है तो दूल्हा दुल्हन को केक खिला देता है, लेकिन अपनी नई नवेली दुल्हन के हाथों से केक खाने की जगह खुद ही खाने लगता है।

इसके बाद वह वाइन की बोतल को खोलता है और फिर उसे सभी मेहमानों के सामने तोड़ देता है। ये बदतमीज दूल्हे की इतने पर ही नहीं रुकती है, वह केक पर भी लात मारकर तोड़ देता है। इसके बाद काफी तांडव करता है। लड़के की इस बदतमीजी को देख दुल्हन बुरी तरह से डर जाती है वहीं, रिश्तेदार इस दूल्हे को समझाने की कोशिश करने लग जाते हैं।

Viral Video देख लोगों को खौला खून

इस वीडियो पर अब तक 78 लाख व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को 24 हजार लोगों ने लाइक किया है तो वहीं 28 हजार से ज्यादा लोगों के कमेंट आ चुके हैं। ये सभी लोग दूल्हे के इस गंदे व्यवहार पर गुस्सा कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि, लड़के को पकड़कर मारना चाहिए था। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, ऐसे इंसान से तुरंत ही शादी तोड़ देनी चाहिए। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Sonali Raut

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Heart Health

अप्रैल 18, 2026