---Advertisement---

Viral Video: वाह रे नारी! पति की दूसरी शादी में बवाल मचाने पहुंची बीवी ने किया सौदा, सेटलमेंट देख झन्ना जाएगा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा मामला तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पहली बीवी ने पति की दूसरी शादी कराने के लिए 14 लाख का सौदा किया है। महिला के इस सेटलमेंट को देख हर कोई दंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 1:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जिसके कारण लोगों का रिश्तों से भरोसा खत्म होता जा रहा है। लेकिन इस बार उनकी नजर एक ऐसे मामले पर अटक गई, जिसे जानने के बाद दिमाग झन्ना गया है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि,आखिर कोई बीवी ऐसा कैसे कर सकती है?  दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, आदमी पहली बीवी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर रहा था। तभी वहां पर पहली पत्नी पहुंच गई और हंगामा करने लगी। मामले को शांत करने के लिए आदमी ने बीवी को ऐसा ऑफर दिया कि, वो बिना तलाक के ही पति की  दूसरी करवा के चली गई। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ये मामला दिल्ली का बताया जा रहा है।

पति की दूसरी शादी के लिए बीवी का हैरतअंगेज सेटलमेंट

पति की दूसरी शादी कराने वाली बीवी के वायरल  वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ’14 लाख रुपये में बिना तलाक के शादी! दिल्ली की कंचन पहली पत्नी अपने परिवार के साथ पति विकास की दूसरी शादी के स्थल पर पहुंचीं।

देखें वीडियो

जमकर बवाल के बाद पति विकास ने उन्हें 14 लाख रुपये देने की हामी भर दी। अब दूसरी शादी बिना तलाक के हो रही है।’ इस घटना का वीडियो छोटा सा है। जिसमे एक महिला का गला पकड़कर दूसरी औरत को मार रही है। वहीं, आस-पास मौजूद लोग काफी हंगामा कर रहे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, बीवी अपने पति की दूसरी शादी को रुकवाने आयी थी। लेकिन 14 लाख मिलने के बाद बिना तलाक के दूसरी शादी करवाने के लिए मान गई।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

बीवी के द्वारा किए गए इस सेटलमेंट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर 28 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2 लाख 49 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पति की दूसरा शादी के लिए 14 लाख का सेटलमेंट करने वाली कंचन सच में सेटमेंट क्वीन है’। दूसरा लिखता है, ‘कैसे-कैसे दिन आ गए हैं क्या-क्या देखना पड़ रहा है कुछ पैसों के लिए छी’। तीसरा लिखता है, ‘आदमी को ये पैसे एलिमनी के रुप में कानूनी रुप से देने चाहिए थे, आदमी को ये रकम 498ए धारा और केस से नहीं बचा पाएगी।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stress

अगस्त 10, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026