---Advertisement---

Viral Video:’तुम करोगे सेफ्टी’ पुलिस वालों की गाड़ी को रोक बाइक सवार ने दिलाई कानून की याद, लताड़ लगाते हुए वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाइक सवार आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है वह पुलिस वालों की गाड़ी को रोकते हुए कानून की याद दिला रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 14, 2024 1:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने अकसर पुलिसवालों को गाड़ी रोकते हुए नियम और कानूनों की याद दिलाते हुए देखा होगा , आज एक बाइक सवार को ये काम करते हुए देख लीजिए। एक आम बाइक सवार किस तरह से पुलिस (Police) वालों की गाड़ी बीच सड़क पर रोकता है और फिर फोन पर बात करने और सीट बेल्ट ना लगाने पर सवाल करते हुए बोलता है कि, तुम करोगे सेफ्टी।” ये घटना कब और कहां की है, फिलहाल इसको लेकर कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

क्या हुआ जब पुलिस वालों को ही नियम कानून बताने लगा बाइक सवार?

पुलिस वालों की गाड़ी रोकने वाले इस लड़के के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, कार चलाते समय फोन पर बात करने को लेकर पुलिस और बाइक सवार के बीच नैतिक पुलिसिंग लड़ाई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लाल रंग की बाइक चला रहा आदमी पुलिस वाले की गाड़ी रोकता है और पूछता है कि, बिना बेल्ट लगाए फोन पर बात कर रहे हो। इतना ही नहीं वह महिला पुलिसकर्मी से भी बेल्ट ना लगाने पर सवाल करता है। युवक पुलिस वाले से उसका नाम पूछता और बोलता है कि, तुम खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे सेफ्टी कैसे करोगे? इतना ही नहीं युवक पुलिसकर्मियों से उनकी पोस्टिंग बूथ को लेकर भी सवाल कर रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक का आत्मविश्वास लोगों को चकित कर रहा है। फिलहाल इस वीडियो में मौजूद लोग कहां के पुलिसवाले हैं और इस वीडियो को बनाने वाला कौन है? इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Viral Video देख यूजर्स पुलिसवालों के लिए क्या बोल रहे?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को 14 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘नियम..नियम होते हैं’। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘पुलिसवाले इसे जिंदगीभर याद रखेंगे’। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हैरान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026