---Advertisement---

Viral Video:  हल में बंधे जिंदा बैल को मिट्टी में युवक ने किया दफन! क्रूरता देख कांप जाएगी रुह

Viral Video:  सोशल मीडिया पर  खेत में थके बैल के साथ अमानवीय क्रूरता एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना को देखने के बाद लोगों की रुह कांप गई है. ये इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला है. खबरों की मानें तो ये नेपाल की घटना है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2026 4:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सोशल मीडिया पर इंसानियत को शर्मसार करता एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें युवक के द्वारा जबरन बैल का मुंह मिट्टी में दफन करने की कोशिश की जा रही है.खेत जोतते समय थक चुके एक बैल के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है. ये वीडियो इतनी ज्यादा डरावनी है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है. जमीन पर बेबस पड़े बैल के साथ किया जा रहा ये बर्ताव काफी शर्मनाक है.

खेत जोतते हुए बैल के साथ युवक ने की क्रूर हरकत

बैल के साथ क्रूर घटना करते हैवान आदमी के वायरल वीडियो को संगीता माँझु बिश्नोई नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘नेपाल के प्यूठान में बैल के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है.

देखें वीडियो

खेत जोतते-जोतते थक चुके बैल के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगने के बाद 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।’

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

आरोपी व्यक्ति खेत में हल चला रहा था। लगातार काम करने की वजह से बैल बुरी तरह थक चुका था और आगे चलने में असमर्थ था. इसके बावजूद आरोपी ने थके हुए बैल पर तरस खाने के बजाय उसके साथ बेहद क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया और उसके मुंह को मिट्टी से दबाने की कोशिश की है. इस वीडियो को एक्स पर 5 जून को अपलोड किया गया था. इस पर 14000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं. युवक को वो कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहते हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026