Viral Video: रील के चक्कर में युवक ने दी मौत को दावत, देखें क्या हुआ जब लड़के ने नुकीली चीजों पर लगाई छलांग?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का रील के लिए स्टंट करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख हर कोई दंग है। क्योंकि इसमें वो नुकीली चीजों पर कूद रहा है। इसके बाद जो होता है वो काफी हैरान करने वाला है।

Viral Video

Picture Credit: Google SUSHIL VARMA X

Viral Video: रील का क्रेज लोगों के दिल और दिमाग पर कुछ इस तरह चढ़कर बोल रहा है कि, वो ना तो अपनी जान की परवाह करते हैं और ना दूसरे की , आए दिन इस तरह की वीडियो सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख हर कोई दंग है। ‘रील’ बनाने और रातों-रात मशहूर होने का भूत एक ऐसे ही युवक पर चढ़ा , जिसके कारण उसने अपनी ही जान को जोखिम में डाल लिया। उसका अब यही खौफनाक स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रील के चक्कर में युवक ने दी मौत को दावत

रील के लिए स्टंट करते युवक के वायरल वीडियो को  SUSHIL VARMA नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, रील बना के वायरल होने के चक्कर में इतनी बुरी हालत हो गई ।

देखें वी़डियो

दरअसल, वो  चाकू नुमा नुकीली चीजों के घेर बनाकर उन पर कूद रहा है। स्टंट के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। संतुलन खोने के कारण युवक को शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत काफी खराब हो गई।यह हादसा इतना खतरनाक था कि युवक दर्द से बिलबिलाने लगा।

Viral Video देख यूजर्स हुए दंग

रील बाज लड़के की लापरवाही से भरा या वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 4 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बहुत जोखिम भरा काम कर रहा है यह तो रील के लिए’। दूसरा लिखता है, ‘ये सब करने की क्या जरुरत है समझ नहीं आता है’। इस घटना को देख लोग काफी सोच में पड़े हुए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version