---Advertisement---

Viral Video:असाधारण ! भूखी डॉगी मां और उसके बच्चों के लिए मसीहा बनी गाय, देखें कैसे एक साथ तीन बेजुबानों का भरवाया पेट?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गौ माता का वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें वह भूखी डॉगी मां को दूध पिलाते हुए दिख रही है। इतना ही नहीं डॉगी के बच्चे भी दूध पी रहे हैं। ये एक ऐसा नजारा है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 15, 2025 1:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसे असाधाण नजारे कैद हो जाते है, जिन पर खुली आंखों से यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज के इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इस वीडियो में एक गाय भूखी डॉगी मां को दूध पिला रही है। हैरानी की बात ये है कि, डॉगी मां गाय का दूध पी भी रही है और अपना दूध पिल्लों को पिला भी रही है। इसमें ममता की एक चैन देखने को मिल रही है। ये अद्भुत नजारा कब और कहां का है, इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे देख यूजर्स भावुक हो गए हैं।

गौ माता की ममता मंत्रमुग्ध कर देगी

ये वायरल वीडियो d_solanki_100_k नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क किनारे गाय माता एक फीमेल डॉग को दूध पिला रही है।

Watch Post

इस दौरान ये डॉगी काफी भूखी दिख रही है। इस वीडियो में एक और अलौकिक नजारा है और वो है पिल्लों का जो कि, भूख से तड़पते हुए अपनी मां का दूख पी रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, गौ माता एक साथ तीन बेजुबानों का पेट भर रही है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। लेकिन ऐसा हुआ है। गौ माता ने जिस तरह से अपनी ममता दिखाई है वो लोगों को काफी भावुक कर रही है।

Viral Video देख यूजर बोला- ‘मां से बड़ा कोई नहीं‘

गौ माता की ममता से भरा ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक कई सारे यूजर्स के लाइक्स के साथ कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘जय हो गौ माता की’। दूसरा लिखता है कि, ‘मां के लिए सभी एक समान हैं फिर वो जानवर हो या फिर इंसान’ । तीसरा लिखता है कि, ‘मां से बड़ा कोई नहीं है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026