Visakhapatnam News: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का अंजाम! हैवानियत का सबूत मिटाने से पहले फंसा नेवी ऑफिसर, श्रद्धा वॉकर की तरह गर्लफ्रेंड के शरीर के टुकड़े कर फ्रिज में जमाया

Visakhapatnam News: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की तरह एक और घटना को विशाखापट्टनम में अंजाम दिया गया और इस बार नेवी ऑफिसर ने शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए गर्लफ्रेंड के साथ जो किया उसने सोशल मीडिया पर हर किसी के रूह को कंपा दिया है।

Visakhapatnam News

Photo Credit- Google Visakhapatnam News

Visakhapatnam News: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड दिल्ली में हुई भयावह घटना है जिसमें आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर लाश के 35 टुकड़े किए थे। हालांकि इस सबके बीच अब एक नेवी ऑफिसर की हैवानियत सामने आई है जो कथित तौर पर विशाखापट्टनम में घटित हुई। इस दौरान हैवानियत की हदें पार करते हुए एक शादीशुदा नेवी ऑफिसर ने अपनी प्रेमिका के टुकड़े टुकड़े कर दिए और सबूत मिटाने के लिए भयावह प्लानिंग की है। घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए है। श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की तरह आइए जानते हैं विशाखापट्टनम न्यूज क्या है जो चर्चा में है।

Visakhapatnam News में जानें क्यों फंस गया नेवी ऑफिसर

विशाखापट्टनम न्यूज को लेकर कहा जा रहा है कि नेवी ऑफिसर ने गर्लफ्रेंड की न सिर्फ हत्या की बल्कि सबूत मिटाने के लिए सिर और हाथ को जला दिए। लाश के कई टुकड़े को फ्रिज में रख दिया ताकि किसी को इस बात की भनक भी ना हो सके। जहां रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने कथित तौर पर 3.5 लाख रुपए की मांग की थी। उसने यह भी कहा था कि अगर पैसे उसे नहीं मिले तो वह उसकी पत्नी को उसके संबंध के बारे में बता देगी जिसकी वजह से उनके बीच झगड़े होते रहते थे।

डेटिंग एप पर हुई मुलाकात पहुंची मर्डर के अंजाम पर

इसके साथ ही इस खौफनाक घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि साल 2021 में नेवी ऑफिसर की लड़की से डेटिंग एप पर मुलाकात हुई थी। वह दोनों अक्सर पार्क, थिएटर में मिलते थे। दोनों के बीच रिश्ता काफी करीब था और ऐसे में गर्लफ्रेंड को विशाखापट्टनम में फ्लैट पर बुलाकर मुंह दबाकर हत्या कर दी। श्रद्धा वॉकर जैसी हत्याकांड को इस घटना ने याद दिला दी है जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को फ्रीज करके रखा था।

किस तरह नेवी ऑफिसर ने मर्डर को दिया अंजाम

इसके साथ ही विशाखापट्टनम न्यूज़ की बात करें तो कहा जा रहा है कि नेवी ऑफिसर रविंद्र ने चाकू ऑनलाइन ऑर्डर किया था। अपनी गर्लफ्रेंड के शव के कई टुकड़े करके उसे फ्रिज में रखा और धीरे-धीरे सबूत मिटा रहा था। हाथ और सिर को जला दिया। पुलिस इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version