---Advertisement---

Zaira Wasim: ‘सत्ता सीमाओं का उल्लंघन…’ नीतीश कुमार का हंसते हुए हिजाब खींंचना बना गले की फांस, आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी ने लगाई क्लास

Zaira Wasim: सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो महिला का हिजाब खींचते हुए दिख रहे हैं। सीएम की इस हरकत पर पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम का बयान आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2025 11:43 पूर्वाह्न

Zaira Wasim
Follow Us
---Advertisement---

Zaira Wasim: बॉलीवुड की अभी तक की सबसे हिट मूवी रही ‘दंगल’ में आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी बनी जायरा वसीम भले ही फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका एक बयान मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफr चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस वीडियो पर आपत्ति जता रही हैं, जिसमें वो मुस्लिम महिला के हिजाब को खींच रहे हैं। पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसमी ने एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार से मांफी मांगने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने तीखी आपत्ति भी जताई है।

बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़की दंगल गर्ल Zaira Wasim

जायरा वसीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर तीखी आपत्ति जताते हुए लिखा, ” महिलाओं की गरिमा और मर्यादा कोई खिलौना नहीं है जिससे खिलवाड़ किया जा सके। खासकर सार्वजनिक मंच पर तो बिल्कुल नहीं। एक मुस्लिम महिला होने के नाते, दूसरी महिला का नकाब इतनी लापरवाही से खींचा जाना और साथ ही वो बेपरवाह मुस्कान देखना बेहद गुस्सा दिलाने वाला था.. सत्ता सीमाओं का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देती। सीएम नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।”

नीतीश कुमार का क्या है बुर्का विवाद?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। जिसमें वो
महिला चिकित्सक नुसरत प्रवीण को नियुक्ति पत्र दे रहे थे।

देखें वीडियो

लेकिन तभी उन्होंने महिला के चेहरे पर ढके हिजाब को खींच दिया। इस दौरान वो हंसने लगे । नीतीश कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो गया। उनके ऊपर विपक्ष महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाने लगा है। ये मामला पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले चुका है। इसी क्लिप का विरोध सपा सांसद इकरा हसन और पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026