---Advertisement---

Fog Alert 19 Nov 2025: गिरता तापमान बनेगा सिरदर्द! यूपी से हरियाणा, एमपी, राजस्थान तक बढ़ेगी कंपकंपी; राजधानी में भीषण कोहरे को लेकर अलर्ट

Fog Alert 19 Nov 2025: आईएमडी ने पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिल्ली में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड में बर्फीली हवाओं का झोंका कंपकंपी बढ़ाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 18, 2025 6:24 अपराह्न

Fog Alert 19 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 19 Nov 2025: बदलता मौसम का मिजाज पूरे देश को ठंड की आगोश में ढ़केल रहा है। इस बीच जहां एक ओर पहाड़ों में बर्फबारी चिंता का सबब बनी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में कोहरा नई चुनौती पेश कर रहा है। तापमान का गिरना भी ठंड बढ़ने का कारण है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने ताजा स्थिति का आंकलन करते हुए आगामी कल यानी 19 नवंबर के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया है।

इस दौरान दिल्ली में पारा गिरने और कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप रहने के आसार जताए गए हैं। दिल्ली से इतर हरियाणा, राजस्थान, एमपी और यूपी तक भी कंपकंपी बढ़ सकती है जो हड्डी गलाने वाली ठंड का उदाहरण बन सकती है। आइए हम आपको आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि लोगों को जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

यूपी से हरियाणा, एमपी, राजस्थान और उत्तराखंड तक बढ़ेगी कंपकंपी!

पहाड़ों में बर्फबारी पहले ही सितम बरसाना शुरू कर चुकी है। आलम ये है कि उत्तराखंड में खाटीमा, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, चमोली समेत अन्य कई इलाकों में पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढ़के नजर आ रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ा सकती हैं। उत्तराखंड से इतर यूपी के पूर्वांचल में स्थित गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, मऊ, बस्ती, आजमगढ़ आदि जैसे जिलों में 19 नवंबर को ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भी आगामी कल तेज हवाओं का झोंका महसूस किया जा सकता है। प्रात: चलने वाली ये हवाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कंपकंपी बढ़ने का कारण बन सकती हैं। वहीं राजस्थान के पश्चिमी जिलों में शीतलहर का प्रकोप नजर आ सकता है जो जनता के लिए नई चुनौती साबित होगा और ठंड बढ़ेगी।

राजधानी में भीषण कोहरे को लेकर अलर्ट!

आगामी कल यानी 19 नवंबर की सुबह दिल्लीवासियों के लिए थोड़ी अलग हो सकती है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में बुधवार को सुबह भीषण कोहरा बढ़ सकता है। इस दौरान लो विजिबिलिटी से सड़कों पर निकला कठिन हो सकता है। इससे इतर शीतलहर भी कोहरा के साथ दिल्लीवासियों को दो छोर से अटैक कर धराशायी कर सकता है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए आगामी कल दिल्ली में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों से सावधानीपूर्वक अपने घरों से निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026