---Advertisement---

Fog Alert 26 Nov 2025: सावधान! मनाली से देहरादून तक हड्डियां कंपाएंगी बर्फीली हवाएं, यूपी-बिहार के साथ दिल्ली में कोहरा मचाएगा कोहराम; देखें पूर्वानुमान रिपोर्ट

Fog Alert 26 Nov 2025: आईएमडी के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक मनाली से देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ तक बर्फीली हवाएं कहर बरपा सकती हैं। वहीं उत्तर भारत में स्थित दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा में कोहरा कोहराम मचा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 25, 2025 5:45 अपराह्न

Fog Alert 26 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 26 Nov 2025: बदलता मौसम का मिजाज देश के विभिन्न हिस्सों को ठंड की आगोश में ले रहा है। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल के मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किए गए हैं। इसके तहत दिल्ली से यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा तक घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं मनाली से लेकर देहरादून, श्रीनगर, चमोली, पिथौरागढ़, शिमला तक बर्फबारी होने के आसार हैं जो कनकनी बढ़ा सकते हैं। ऐसी स्थिति में तेज बर्फीली हवाएं हड्डियां कंपाएंगी। आईएमडी की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

मनाली से देहरादून तक हड्डियां कंपाएंगी बर्फीली हवाएं!

पहाड़ों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। आलम ये है कि सफेद बर्फ की चादरें पहाड़ों पर साफ नजर आ रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों में बर्फबारी को और रफ्तार मिल सकती है। इसके परिणामस्वरूप बर्फीली हवाएं सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए चिंता का सबब बनेंगी।

मनाली से लेकर शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीती, चंबा तक ठंडी हवाएं हड्डियां कंपा सकती है। वहीं उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग से देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा समेत अन्य तमाम इलाकों में बर्फबारी लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकती है। कश्मीर से लद्दाख तक भी ठंडी हवाएं लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं।

यूपी-बिहार के साथ दिल्ली में कोहरा मचाएगा कोहराम!

पहाड़ों में जहां एक ओर बर्फबारी सिरदर्द बनी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में कोहरा अपने पांव पसार रहा है। पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो यूपी के पूर्वी इलाकों में कोहरा कोहराम मचा सकता है। इसमें गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, देवरिया जैसे जिले चपेट में आ सकते हैं। इससे इतर बिहार में पटना से नालंदा, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो लक्ष्मी नगर, अक्षरधाम, इंडिया गेट, चांदनी चौक जैसे इलाकों में कोहरा के साथ शीतलहर कहर बरपा सकता है। दिल्ली से सटे हरियाणा के कई हिस्सों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। इसमें पंचकूला, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, भिवानी, महेन्द्रगढ़, गुड़गाव आदि जैसे इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026