---Advertisement---

Fog Alert 4 Dec 2025: यूपी में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली तक कोहराम मचाएगा कोहरा! पहाड़ों में पाला गिरने से सुन्न पड़ेंगे हाथ-पैर; देखें रिपोर्ट

Fog Alert 4 Dec 2025: आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा तक कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में पाला लोगों के हाथ-पैर सुन्न करेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2025 6:36 अपराह्न

Fog Alert 4 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 4 Dec 2025: घने कोहरे का दौर शुरू है जो लो विजिबिलिटी के साथ लोगों के लिए तमाम तरह की दिक्कतें पैदा कर रहा है। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल को लेकर फॉग अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 4 दिसंबर की सुबह यूपी में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में घना कोहरा कोहराम मचा सकता है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी हुआ है।

इसके साथ शीतलहर डबल अटैक कर लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां बर्फबारी के साथ पाला गिरने के आसार हैं जो स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों के हाथ-पैर सुन्न करने का काम करेगा। ऐसे में आइए हम आपको विस्तार से आईएमडी रिपोर्ट के बारे में बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा तक कोहराम मचाएगा कोहरा!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल गुरुवार को यूपी में कड़ाके की ठंड बढ सकती है। इस दौरान पूर्वांचल में गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, घोसी समेत अन्य तमाम इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर नजर आ सकता है। पश्चिमी यूपी और अवध क्षेत्र में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। यूपी से इतर राजधानी दिल्ली में कल की सुबह ठंडी महसूस की जा सकती है। इस दौरान चांदनी चौक से लेकर सफदरगंज, अक्षरधाम, लक्ष्मीनगर, साकेत विहार तक कोहरा और शीतलहर का दौर नजर आएगा।

दिल्ली से सटे हरियाणा में रोहतक, अंबाला, गुरुग्राम, करनाल, जींद, कलायत, पानीपत, सोनीपत, हिसार, महेंद्रगढ़ आदि समेत अन्य कई प्रमुख इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। बदलता मौसम जनजीवन के साथ कृषि और उद्योग जगत को भी प्रभावित करेगा। हरियाणा से सीमा साझा करने वाले राजस्थान के पश्चिमी जिलों क्रमश: झुंझुनू, बीकानेर, पाली, जालौर, हनुमानगढ़, सीकर, श्रीगंगानगर, चुरू, बाड़मेर, जैसलमेर और नागौर में भी कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है।

पहाड़ों में पाला गिरने से सुन्न पड़ेंगे हाथ-पैर!

बर्फबारी ही नहीं, पहाड़ों में गिरने वाला पाला भी सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के हाथ-पांव कंपा सकता है। पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ सतह पर पाला गिरने की संभावना है। इससे पेड़–पौधों आदि पर सफेद परत की बूंद जम सकती है जो फसलों को प्रभावित करती है। उत्तराखंड से इतर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली, शिमला, लाहौल-स्पिती में बर्फबारी और पाला का मिक्सचर गलन भरी ठंड को रफ्तार दे सकता है। वहीं कश्मीर और लद्दाख के साथ पूर्वोत्तर में सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, अरुणांचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026