---Advertisement---

Heat Alert 10 March 2026: रुलाएगी इन राज्यों में खतरनाक गर्मी, जानें दिल्ली से लेकर जम्मू और बिहार तक मौसम का तेवर

Heat Alert 10 March 2026: बिहार से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक का मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं आईएमडी का अलर्ट क्या है और कहां गर्मी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 5:40 अपराह्न

Heat Alert 10 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heat Alert 10 March 2026: हीट अलर्ट 10 मार्च 2026 में आईएमडी की तरफ से आखिर किन शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है और कहां गर्मी आफत बनकर टूटने वाली है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान तक में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। यह सच है कि मार्च की शुरुआत ही काफी गर्म हुई है और आसमान से अंगारे गिरने लगे हैं। हालांकि कई राज्यों में झमाझम बारिश के भी अलर्ट आईएमडी की तरफ से दिए गए हैं। इस सब के बीच आपके शहर में कैसा है मौसम का मिजाज आइए जानते हैं हिट अलर्ट 10 मार्च 2026।

दिल्ली में जानें हीट अलर्ट 10 मार्च 2026 की स्थिति

राजधानी दिल्ली की बात करें तो एक बार फिर हिट अलर्ट 10 मार्च 2026 में गर्मी आफत बनकर टूटने वाली है और सुबह की शुरुआत गर्मी से होने वाली है। ऐसे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है तो इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए हो सकते हैं।

बिहार और यूपी में क्या होगी बारिश

बिहार और यूपी में हिट अलर्ट 10 मार्च 2026 की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी अलर्ट जारी किया गया है तो बिहार में मौसम और भी गर्म रहने वाला है।वैसे अगर आईएमटी रिपोर्ट की बात करें तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Heat Alert 10 March 2026 में देखें मौसम में उतार चढ़ाव

देश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफ़ी ज़्यादा रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हीट अलर्ट 10 मार्च 2026 में सामान्य से 5–7°C ज़्यादा तापमान रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके, गुजरात और मध्य प्रदेश में सामान्य से 4–6°C ज़्यादा तापमान बताया गया। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 मार्च तक कहीं-कहीं वर्षा/बर्फबारी, साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 10-12 मार्च के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ ओलवृष्टि और 10-11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

हीट अलर्ट 10 मार्च 2026 में देखें चौतरफा गर्मी का प्रभाव

हीट अलर्ट 10 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति की संभावना है। राजस्थान, विदर्भ और गुजरात राज्य के कुछ इलाकों में 10 मार्च को उत्तरी कोंकण में हीट वेव की स्थिति बहुत ज़्यादा हो सकती है। कोंकण के कुछ इलाकों में, मध्य महाराष्ट्र में; 09-11 मार्च के दौरान मराठवाड़ा में और 13 मार्च के दौरान गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में गर्म और नमी वाली स्थिति रहने की संभावना है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अप्रैल 24, 2026

TCS Nashik Case

अप्रैल 24, 2026

GPT-5.5

अप्रैल 24, 2026

Delhi Rape Murder Case

अप्रैल 24, 2026

Assembly Elections 2026

अप्रैल 24, 2026

Punjab News

अप्रैल 23, 2026