Heatwave Alert 15 May 2026: आसमान से बरसेगी आग और सूरज जल्लाद बनकर दिखाएगा तांडव, देखें किन-किन शहरों में मचेगा हाहाकार

Heatwave Alert 15 May 2026: गर्मी किन शहरों में दिखने वाला है और लू की वजह से किन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम की क्या स्थिति रहने वाली है और इस दौरान कैसे सावधान रहे।

Heatwave Alert 15 May 2026

Photo Credit- Google Heatwave Alert 15 May 2026

Heatwave Alert 15 May 2026: शुक्रवार को क्या मानसून की वजह से आपके शहर में बारिश का खतरा बताया गया है। आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि और आसमानी आफत हर तरफ देखने को मिल रहे थे लेकिन अब कई शहरों में एक बार फिर से हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक आने वाले दिनों में गर्मी कहर बनकर टूटने वाली है और लगातार आफत बढ़ने वाला है। हीटवेव अलर्ट 15 मई 2026 में जानें आखिर आपके शहर में गर्मी का किस कदर असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में देखें हीटवेव अलर्ट 15 मई 2026 में गर्मी का टॉर्चर

दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो कहा जा रहा है कि 41 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है। हीटवेव का अलर्ट दिया गया है जहां तेज धूप के साथ-साथ गर्म हवाएं चलने वाली है। ऐसे में आईएमडी की तरफ से दोपहर में घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा कि कुछ इलाकों में शाम के बाद बादल देखने को मिल सकते हैं।

हीटवेव अलर्ट 15 मई 2026 में उत्तर प्रदेश में देखें गर्मी का आलम

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो एक बार फिर गर्मी का भयावह रूप दिखने वाला है। 40 डिग्री तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ से लेकर कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत अलग-अलग जिलों में लू की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।

बिहार में देखें गर्मी की स्थिति

बिहार में हीटवेव अलर्ट 15 मई 2026 की बात करें तो न्यूनतम तापमान 39 डिग्री तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री होने वाली है। ऐसे में गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है। वहीं कहा जा रहा है कि शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जहां धूल भरी आंधी और हल्के बादल देखे जा सकते हैं।

राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और इन शहरों में गर्मी का दिखेगा आफत

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट 15 मई 2026 की बाद करें तो पिछले कुछ दिनों से लगातार लू की स्थिति बढ़ रही है और हर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस सबके बीच 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। मध्य प्रदेश में भी गर्मी चरम पर दिखाई देने वाली है और 40 डिग्री के पास तापमान बताया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र में भी सूरज आग उगलने के लिए तैयार है और 15 मई को 42 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना बताई गई है।

 

 

Exit mobile version