Heatwave Alert 26 May 2026: आखिर यह चिलचिलाती गर्मी क्या करके मानेगी। आसमान से मानो आग उगला जा रहा है और जमीन तप रही है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है लेकिन यह गर्मी का सितम लगातार जारी है । इस सबके बीच हीटवेव अलर्ट 26 मई 2026 में आखिर मौसम विभाग की तरफ से क्या जानकारी दी गई है। क्या आपके यहां लू पड़ने वाला है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक हीटवेव अलर्ट में क्या कहा गया है। कहां गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। वहीं 29 मई से कई शहरों में मौसम का रुख बदल सकता है।
Heatwave Alert 26 May 2026 में उत्तर प्रदेश में गर्मी की मार
जहां तक बात करें हीटवेव की तो उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख आने वाले समय में बदल सकता है। मेरठ से लेकर गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज सहित कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। हालांकि इस दौरान 26 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली में जानें कैसी है गर्मी की दशा
आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम भी बदल सकता है लेकिन हीटवेव अलर्ट 26 मई 2026 में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होगा। दिन ही नहीं रात भी काफी गर्म होने वाली है
इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।
भयावह गर्मी के बीच जाने बिहार से लेकर झारखंड तक का मौसम
बिहार में कुछ जगह पर जहां काफी गर्मी देखी जाएगी तो कुछ जगह पर बारिश और आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है। जहां 26 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। तूफानी झोंका लोगों को परेशान कर सकता है। झारखंड में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और काफी हद तक संभव है कि आज हल्की बारिश हो सकती है।
हीटवेव अलर्ट 26 मई 2026 में जानें उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक की स्थिति
इसके साथ ही उत्तराखंड में गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। 26 मई को हिमाचल प्रदेश में मध्यम वर्ष बारिश की चेतावनी जारी की गई है लेकिन धूल भरी आंधी आपको परेशान कर सकती है।
पंजाब से लेकर राजस्थान तक गर्मी का दिखेगा सितम
इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है जहां भी लू का प्रकोप देखा जाएगा। आने वाले दिनों में मौसम का रूप बदल सकता है लेकिन फिलहाल राजस्थान में 43 डिग्री सेल्सियस का टॉर्चर लोगों को झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस देखने को मिलेगा।
