कल का मौसम 25 May 2026: देशभर में मौसम की मार से हाल बेहाल हो चुके है, स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। मैदानी इलाकों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा बिहार में भी सूरज का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक और पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3-5 दिनों तक ऊष्ण लहर से भीषण ऊष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 29 मई से कमी आने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर तेज बारिश आंधी और तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
दिल्ली-पंजाब में गर्मी के कहर से बढ़ेगी मुसीबत
दिल्ली में एक बार फिर मौसम का कहर दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव से लोगों ने परेशानी में डाल दिया है। विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक पूसा, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, राजघाट, लोधी रोड, समेत कई जगहों पर लू और गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पंजाब की बाात करें तो पंजाब में 25 मई 2026 को मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है और दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभाग ने कई जगहों पर लू का अलर्ट जारी कर दिया है।
राजस्थान-मध्य प्रदेश में हीटवेव का आतंक – कल का मौसम 25 May 2026
उत्तर और मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं और इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान और मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों के कई हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज होने और लगातार गर्म हवाएं चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
अगर राजस्थान में कल का मौसम 25 मई 2026 की बात करें तो राजस्थान, उदयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, फतेहपुर, जैसलमेर समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो बालाघाट, बरेली, बैतुल, भोपाल, गुना, इंदौर समेत कई जगहों पर भीषण गर्मी का कहर जारी कर दिया है।
बिहार-यूपी में आसमानी आफत से आसमानी आफत का तांडव
उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां भी बाधित हुई हैं।
बीते कुछ दिनों से दोनों राज्यों के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा रही है। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों में किसानों को फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि तेज हवा और बारिश से खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
