---Advertisement---

Monsoon Alert 4 July 2025: बारिश, तूफान के बाद पहाड़ों पर तबाही, तो Bihar, Jharkhand में बिजली गिरने का अलर्ट; चेक करें अपने शहर की वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 4 July 2025: उत्तारखंड, हिमाचल प्रदेश में कहीं भूस्खलन तो कहीं तेज बारिश ने कई जिंदगियां छीन ली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 3, 2025 6:51 अपराह्न

Monsoon Alert 4 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 4 July 2025: मानसून का असर जहां सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, वह है पहाड़, उत्तारखंड, हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, कहीं भूस्खलन तो कहीं तेज, बारिश और तूफान ने पूरी तरह से तबाही मचा दी है, जिसमे जान और माल दोनों को नुकसान हो रहा है। इस तूफानी मानसून में कई लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है, लगातार बारिश के कारण बिहार में सारी नदियां उफान पर है, जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल के Monsoon Alert 4 July 2025 को लेकर पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम कैसा रहना वाला है।

बारिश, तूफान के बाद पहाड़ों पर तबाही का दिख रहा है मंजर

एक तरफ नदियां और नाले उफान पर हैं, वहीं दूसरी ओर भूस्खलन तथा मकान ढहने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में बिजनी इलाक़े में निर्माणाधीन टनल धराशायी, मज़दूर जान बचाते कान में भागते दिखाई दिए।भारी बारिश भूस्खलन और बादल फटने के चलते हिमाचल प्रदेश भारी तबाही झेल रहा है। इसके अलावा हिमांचल क़े कसोल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, कई गाड़ियां सैलानी जगह जगह फंसे है। अगर उत्तराखंड के Monsoon Alert 4 July 2025 की बात करें तो विभाग ने भारी वर्षा या गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है।

Bihar, Jharkhand में बिजली गिरने का अलर्ट – Monsoon Alert 4 July 2025

पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी लगातार बारिश और आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि बिहार की सारी नदियां उफान पर है, और कभी भी बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो छपरा, हाजीपुर, गया, आरा, बक्सर समेत कई जिलों में विभाग ने भारी वर्षा, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ तूफान (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की उम्मीद है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो बोगारो, देवघर, रामपुर, धनबाद, दुमका समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

देशभर में कल का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य, केरल और माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यानि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है (Monsoon Alert 4 July 2025)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026