---Advertisement---

कल का मौसम 11 April 2025: सावधान! अगले 24 घंटे Delhi, UP में मौसम बरपाएगा कहर, तो इन राज्यों में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 11 April 2025: कई राज्यों में आंधी, बारिश ने मुसीबत बढ़ रखी है, तो वहीं कई राज्यों में सूरज आग उगल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 10, 2025 7:09 अपराह्न

कल का मौसम 11 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 11 April 2025: उत्तर भारत का मौसम गणित के सवाल जैसा हो गया है समझ के बिल्कुल बाहर है, कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है, तो वहीं कई राज्यों में आंधी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगर पहाड़ों की बात करें तो वहां मौसम रौद्र रूप देखने को मि रहा है, उत्तराखंड के कई जगहों पर भयंकर बारिश के कारण लोगों क घर में पानी घुस गया है, सड़के टूट गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 11 April 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि Delhi, UP, Rajasthan में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

अगले 24 घंटे Delhi, UP में मौसम बरपाएगा कहर

राजधानी दिल्ली में आज तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत तो मिली लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ी दी, वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 11 April 2025 की बात करें तो विभाग ने कल भी तेज, आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार कल सफदरजंग, दिल्ल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली, पूसा समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगर यूपी में कल का मौसम की बात करें तो लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया समेत कई जिलों में विभाग ने बिजली गिरने, आंधी, बारिश की संभावना जताई है, यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

Rajasthan समेत इन राज्यों में कल का मौसम 11 April 2025 कैसा रहेगा?

एक तरफ जहां कई राज्यों में आंधी, बारिश ने मुसीबत बढ़ रखी है, तो वहीं कई राज्यों में सूरज आग उगल रहा है, कई जगहों पर तो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, आलम यह है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है, अगर Rajasthan में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, उदयपुर समेत कई जिलोंं में विभाग ने भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है।

वहीं अगर गुजरात के कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने दमन, जामनगर, अहमदाबाद, अमरोली, भुज समेत कई जगहों पर लू की चेतावनी जारी कर दी है, इसके अलावा एमपी में कल का मौसम 11 April 2025 की बात करें तो आईएमडी ने भोपाल, अलीराजपुर, बरेली, बीना, चित्रकुट समेत कई जगहों पर तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है।

उत्तराखंड में भयंकर बारिश से मची तबाही

बताते चले कि बर्फबारी के बाद अब बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है, उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई रास्ते टूट चुके है, लोगों के घर में पानी घुस आया है। पहाड़ों से पत्थरों में कई गाड़ियां दब गई। वहीं अगर 24 घंटे के लिए विभाग ने तेज बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमोली में विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, और लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026