---Advertisement---

कल का मौसम 18 Jan 2025: Haryana से लेकर UP तक कोहरे का आतंक, Punjab में शीतलहर का अलर्ट; Uttarakhand में बारिश या बर्फबारी; देखें वेदर अपडेट

कल का मौसम 18 Jan 2025: लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण उत्तर बारत के कई राज्यों में ठंड अब प्रकोप दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 17, 2025 6:51 अपराह्न

कल का मौसम 18 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 Jan 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लगातार बारिश, बर्फबारी, और शीतलहर ने परेशानी चार गुना बढ़ा दी है। इसी बीच Punjab, UP, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग यानि आईएमडी ने कल का मौसम के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Haryana, UP में कल का मौसम 18 Jan 2025 कैसा रहेगा?

हरियाणा में लगातार मौसम अपना तांडव मचा रहा है, इसी बीच विभाग ने हरियाणा के कई शहरों में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, समेत कई शहरों में विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए घने कोहरे की आशंका जाहिर की है। बता दें कि लगातार हो रहे मौसम में बदलाव के कारण स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

Punjab में शीतलहर का अलर्ट जारी

पहाड़ों से सटे होने के कारण पंजाब में भी विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने कल का मौसम 18 Jan 2025 को लेकर अबोहर, लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर, पठानकोट समेत कई जिलों के लिए शीतलहर की आशंका जाहिर की है। मालूम हो कि अभी पंजाब के कई जगहों पर बारिश हुई थी, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। माना जा रहा है कि शीतलहर के बाद अब पंजाब के लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है।

Uttarakhand में कल का मौसम 18 Jan 2025 कैसा रहेगा?

बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में बारिश भी तबाही मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बद्रीनाथ, चमोली, देवप्रयाग, गंगोत्री, जोशीमठ, केदारनाथ समेत कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

Delhi, Jaipur समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल11°C26°C
गुरूग्राम10°C18°C
रांची9°C25°C
लखनऊ11°C23°C
कोलकाता10°C25°C
बेंगलुरू17°C26°C
दिल्ली7°C19°C
जयपुर8°C22°C
पटना12°C22°C
मुंबई19°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी कोहरा तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026