---Advertisement---

कल का मौसम 14 Feb 2025: वैलेंटाइन डे पर Delhi में ठंड की वापसी, तो Bihar, MP में कोहरे ने बढ़ाई आफत; Uttarakhand में आंधी, बारिश का अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 14 Feb 2025: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में विभाग ने आंधी, बारिश, कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 13, 2025 6:41 अपराह्न

कल का मौसम 14 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 14 Feb 2025: वैलेंटाइन डे पर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड की वापसी होने जा रही है। हालांकि कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके कारण गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं पहाड़ों पर अभी भी लगातार बर्फबारी जारी है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली, बिहार, एमपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने कल का मौसम 14 Feb 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि उत्तर भारत में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

वैलेंटाइन डे पर Delhi में ठंड की वापसी

वैलेंटाइन डे पर एक बार फिर Delhi में ठंड की वापसी होने जा रही है। गौरतलब है कि वैलेंटाइन डे के जश्न पर मौसम का मार पड़ सकती है। हालांकि बीते कई दिनों से दिल्ली में अच्छी खासी घूप निकल रही है, जिससे दोपहर के वक्त तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, साथ ही हल्की-हल्की गर्मी का एहसास भी होना शुरू हो गया है। वहीं एक बार फिर दिल्ली में मौसम का यू-टर्न होने जा रहा है। दिल्ली में अगर कल का मौसम 14 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड़, कुतुब मीनार, चांदनी चौक समेत कई जगहों पर तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Bihar, MP में कल का मौसम 14 Feb 2025 कैसा रहेगा?

गौरतलब है कि बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कभी गर्मी तो कभी पछुआ, तो कभी घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा रखी है, हालांकि अभी भी कई जिलों में ठंड का सितम जारी है, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो छपरा, गोपालगंज, सिवान, आरा, बक्सर समेत कई जिलों में विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है,

तो वहीं सासाराम, गया, कटिहार, बेगूसराय, बक्सर समेत कई जिलों में विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मौसम स्थिति बिहार जैसी ही है, मध्य प्रदेश में कल का मौसम 14 Feb 2025 की बात करें तो बालाघाट, भोपाल, बीना, दतिया, गुना, गवालियर समेत कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand में कल का मौसम 14 Feb 2025 कैसा रहेगा?

हाड़ों पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। इसी बीच उत्तराखंड के कई जिलों में विभाह ने बारिश और आंदी का अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने चमौली, देवप्रयाग, गंगोत्री, गुप्तकाशी, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, यमुनोत्री समेत कई जिलों में भयंकर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल10°C30°C
गुरूग्राम11°C25°C
रांची14°C27°C
लखनऊ11°C26°C
कोलकाता19°C29°C
बेंगलुरू16°C33°C
दिल्ली10°C26°C
जयपुर12°C28°C
पटना14°C28°C
मुंबई20°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026