---Advertisement---

कल का मौसम 14 June 2025: Haryana समेत इन राज्यों में लू, गर्मी से हाल बेहाल, तो इन राज्यों में बारिश, तूफान से मचेगा हाहाकार; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 14 June 2025: कई राज्यों में गर्मी का आलम यह है कि बैठे बैठे पसीने छूट रहे है, एसी, कूलर ने गर्मी के आगे घूटने टेक दिए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2025 7:13 अपराह्न

कल का मौसम 14 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 14 June 2025: उत्तर भारत के लगभग सभी जिलों में गर्मी ऐसा सितम ढा रही है, कि मानों ये गर्मी झुलसा देगी। आलम यह है कि लोग घरों के अंदर रहने पर मजबूर हो गए है, तो वहींं कई राज्यों में इससे भी अधिक गर्मी का अलर्ट जारी कर दिय है, जो एक चिंता का विषय है, अगर हरियाणा की बात करें तो यहां पर विभाग ने भयंकर लू का अलर्ट जारी कर दिया, राजस्थान में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है हालांकि बिहार, यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा कई राज्यों में लगातार हो रहे मौसम में बदलाव चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 14 June 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Haryana समेत इन राज्यों में लू गर्मी से छुटे पसीनें

उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का आलम यह है कि बैठे बैठे पसीने छूट रहे है, एसी, कूलर ने गर्मी के आगे घूटने टेक दिए है। पेड़ हिलने तक का नाम नहींं ले रहे है, दोपहर के समय तो स्थिति यह हो जा रही है, कि अगर आप गलती से बाहर निकल गए तो जलकर राख हो जाएंगे, तापमान अपने सातवें आसपमान पर है, इसी बीच आईएमडी ने हरियाणा में कल का मौसम 14 June 2025 के लिए सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत, पलवल, गुरूग्राम में लू और गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा राजस्थान में भी सूरज जमकर आग उगल रहा है, विभाग ने यहां भी अलर्ट जारी कर दिया है।

Bihar UP में कल का मौसम 14 June 2025 कैसा रहेगा?

यूपी, बिहार के लोगों के लिए एक मुसीबत जाती है, तो दूसरी मुसीबत आ जाती है, मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की संंभावना जताई है, तो साथ ही कई जिलों में भयंकर बारिश, बिजली गिरने की संभावना और तूफान की भी भविष्यवाणी कर दी है, अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो आरा, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, भागलपुर, बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए तैयार है, अगर यूपी में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कानपुर, बलिया गोरखपुर, मऊ, बनारस समेत कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। साथ ही बारिश के दौरान लोगों को खुले मैदान में जानें से मना किया गया है और घर पर रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना38°C31°C
जयपुर44°C32°C
भोपाल39°C26°C
लखनऊ41°C28°C
रांची33°C24°C
दिल्ली41°C28°C
मुंबई31°C25°C
देहरादून37°C24°C
गाजियाबाद44°C27°C
गुरूग्राम42°C31°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026