---Advertisement---

कल का मौसम 15 June 2025: ठंडा-ठंडा कूल-कूल! Uttarakhand, Haryana में गरज के साथ बारिश, तो इन राज्यों में लू और प्रचंड गर्मी का कहर; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 15 June 2025: पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2025 6:21 अपराह्न

कल का मौसम 15 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 15 June 2025: पहाड़ों में जहां मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन आईएमडी के अलर्ट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, आने वाले दिनों में पहाड़ों पर भारी बारिश, तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है, धीरे-धीरे देश में मानसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है, वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो कहीं बारिश तो कहीं भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यह पर तो उमस वाली गर्मी हो रही है, बैठे-बैठे पसीने निकल रहे है, एसी काम नहीं कर रही है, दिल्लीवासियों का हाल बेहाल है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 15 June 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand, Haryana में गरज के साथ बारिश

पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक बार फिर मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत कई जगहों पर आँधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 15 June 2025 की बात करें तो विभाग ने बिजली के साथ तूफान और तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने की आशंका जताई है, साथ ही आने वाले दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन की स्थिति बन सकती है।

वहीं अगर हरियाणा में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संंभावना जताई है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, साथ ही बारिश के दौरान लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है।

दिल्ली में कल का मौसम 15 June 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में तो बीते कुछ दिनों से मानों गर्मी अपनी पूरा कहर बरपा रही है, रास्ते चलते पसीने छूट रहे है, बैठे-बैठे पसीने आ रहे है, एसी काम नहीं कर रहा है, तापमान 47 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने भयंकर, गर्मी और लू का अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं अगर पंजाब की बात करें तो विभाग ने बठिंडा, अबोहर, जालंंधर, अमृतसर समेत कई जिलों में गर्मी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है,

अगर एमपी यानि मध्यप्रदेश की बात करें तो कमोबेश स्थिति ऐसी ही लगातार गर्मी के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है, लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हो गए है। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि आधा उत्तर गर्मी की चपेट में समा गया है, लोगों का हाल बेहाल है।

दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना3831
जयपुर4128
भोपाल3426
लखनऊ4028
रांची3522
दिल्ली3926
मुंबई3026
देहरादून3423
गाजियाबाद3928
गुरूग्राम4230

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026