---Advertisement---

कल का मौसम 18 July 2025: Rajasthan, Haryana में भारी बारिश, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, तो पहाड़ों पर कुदरत की तबाही ने छीन ली कई जिंदगियां; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 18 July 2025: रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 17, 2025 6:05 अपराह्न

कल का मौसम 18 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 18 July 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार मानसूनी आफत का कहर जारी है। आलम यह है कि दिन प्रतिदिन स्थिति और खराब होती जा रही है, जो परेशानी का सबब बना हुआ है। मैदानी इलाकों की बात करें तो राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के कारण हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है, कई जगहों पर तो ऐसा लग रहा है कि बाढ़ आ गई है, लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर है। वहीं अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आसमानी आफत के कारण केवल हिमाचल में ही 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है, तो वहीं उत्तराखंड में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 18 July 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Rajasthan, Haryana में भारी बारिश, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण स्थिति ऐसी बन गई है, कि हर जगह पानी ही पानी, सड़कों पर ऐसा लग रहा है कि बाढ़ आ गई है, इसके अलावा भयंकर बारिश के कारण कई लोगों के मौत की भी खबर सामने आ रही है। वहीं अगर राजस्थान में कल का मौसम 18 July 2025 की बात करें तो विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी, अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने फरीदाबाद, गुरूग्राम, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत,सोनीपत समेत कई जिलों में भारी वर्षा, बिजली के साथ तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर कल का मौसम 18 July 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कल देर रात से बारिश का क्रम जारी है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 21 जुलाई तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश के अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर सड़के बह गई है, जिसे मरम्मत की जरूरत है। इसी को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिण हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की। विभाग ने कहा कि 22 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, रांची, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना35°C28°C
जयपुर30°C25°C
भोपाल28°C23°C
लखनऊ34°C24°C
रांची30°C25°C
दिल्ली33°C25°C
मुंबई32°C26°C
देहरादून32°C23°C
गाजियाबाद34°C26°C
गुरूग्राम33°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026