---Advertisement---

कल का मौसम 19 Jan 2025: Delhi में बदला मौसम का मूड, Punjab, Rajasthan में शीतलहर का अलर्ट, तो MP में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; जानें कहां होगी बर्फबारी

कल का मौसम 19 Jan 2025: दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 18, 2025 6:42 अपराह्न

कल का मौसम 19 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 Jan 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार मौसम की आंख मिचौली लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। क्या दिल्ली, क्या पंजाब, क्या राजस्थान हर जगह ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। दिल्ली में तो मानों मौसम समझना मुश्किल सा हो गया है, हर दूसरे, तीसरे दिन बारिश, जिससे ठंड बढ़ जाती है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग यानि (आईएमडी) ने कल का मौसम के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि वीकेंड पर कैसा रहेगा वेदर?

Delhi में बदला मौसम का मूड

राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट ले रहा है, हर दूसरे, तीसरे दिन दिन बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 19 Jan 2025 के लिए घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार नजफगढ़, सफदरजंग, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं आने वाले दिनों में एक बार फिर दिल्ली में बारिश हो सकती है।

Punjab, Rajasthan में कल का मौसम 19 Jan 2025 कैसा रहेगा?

पंजाब में घने कोहरे के बाद अब विभाग शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। पहाड़ों से सटे होने के कारण विभाग ने अबोहर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बठिंडा, जालंधर समेत कई जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर राजस्थान में कल का मौसम की बात करें तो अंबाला, भिवानी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, हिसार समेत कई जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। मालूम हो कि पंजाब हरियाणा में बारिश और कोहरे के बाद अब शीतलहर का अटैक शुरू होने वाला है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

MP में कल का मौसम कैसा रहेगा?

बारिश के बाद मध्यप्रदेश में भी ठंड का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर कल का मौसम 19 Jan 2025 की बात करें तो बरेली, भोपाल, दमोह, धार, इंदौर, जबलपुर समेत कई जगहों पर घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

हिमाचल प्रेदश में कल का मौसम 19 Jan 2025 कैसा रहेगा?

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर कल का मौसम की बात करें तो बासपा, डलहौजी, कांगड़ा, मलाना, मनाली समेत कई जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में लगातार बर्फबारी से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Delhi, Jaipur समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल11°C24°C
गुरूग्राम8°C17°C
रांची10°C25°C
लखनऊ11°C21°C
कोलकाता14°C26°C
बेंगलुरू18°C27°C
दिल्ली10°C20°C
जयपुर9°C23°C
पटना12°C22°C
मुंबई19°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी कोहरा तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026