---Advertisement---

कल का मौसम 23 July 2025: Delhi, Rajasthan में भयंकर बारिश, तूफान की दस्तक, तो पहाड़ों पर कुदरत निगल गई कई जिंदगियां; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 23 July 2025: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से करीब 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 22, 2025 5:58 अपराह्न

कल का मौसम 23 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 23 July 2025: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक कुदरत की आँख मिचौली लगातार जारी है। बता दें कि आज ही हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से करीब 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं बीते दिन ही माता वैष्णों देवी में भी भूस्खलन हुआ था, जिसमे कई श्रद्धालु फंस गए थे। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो बिहार में लोग अपना घर खाली करने पर मजबूर हो गए है, क्योंकि कोशी, गंडक नदी उफान पर है, गांव का गांव मां गंगा में समा गया है। इसके अलावा राजस्थान, एमपी में भी स्थिति भयावह है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 23 July 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi, Rajasthan में भयंकर बारिश, तूफान की दस्तक

दिल्ली राजस्थान समेत कई जिलों में एक बार मौसम विभाग ने भयंकर, बारिश, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम काफी सुहावना है, और लगातार बारिश का दौर जारी है, लेकिन अब विभाग ने भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, अगर दिल्ली में कल का मौसम 23 July 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, चांदनी चौक समेत कई जिलों में भयंकर बारिश आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजस्थान में कल का मौसम की बात करें तो तो विभाग ने दौसा, श्रीगंगानगर, चुरू, जयपुर, अलवर, उदयरपुर समेत कई जिलों में भयंकर बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर कल का मौसम 23 July 2025 कैसा रहेगा?

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थिति गंभीर होती जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसमे कई लोगों की जान चली गई है। गाड़िया मलबे में दब गई है, तो कई घर पूरी तरह से तबाह हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण राजौरी समेत जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

अगले कल का मौसम की बात करें तो अगले 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हिमाचल में भूस्खलन के कारण कई लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। पहाड़ों पर तो दिन-प्रतिदिन स्थिति खराब होती जा रही है। चेतावनी जारी कर दी गई है कि भारी बारिश के चलते घरों से सोच समझ कर ही बाहर निकलें। नदी-नालों के पास व पुल के ऊपर प्रशासन ने खड़े होने से मना किया है।

दिल्ली, रांची, पटना समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना35°C28°C
जयपुर32°C26°C
भोपाल30°C24°C
लखनऊ37°C28°C
रांची30°C24°C
दिल्ली31°C26°C
मुंबई29°C24°C
देहरादून35°C24°C
गाजियाबाद33°C26°C
गुरूग्राम30°C27°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026