---Advertisement---

कल का मौसम 27 AUG 2025: Delhi-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, तो jammu में बादल फटने से 4 लोगों की मौत, Uttarakhand में मौसम का दिखा रौद्र रूप; जाने IMD Report

कल का मौसम 27 AUG 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का रौद्र रूप लगातार जारी है, पहाड़ों पर तो स्थिति भयावह हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 26, 2025 6:52 अपराह्न

कल का मौसम 27 AUG 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 AUG 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का रौद्र रूप लगातार जारी है, पहाड़ों पर तो स्थिति भयावह हो गई है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंंड और हिमाचल में आने वासे कुछ दिन बेहद खतरनाक होने वाले है, नदियां उफान पर है, लोग मर रहे है, बेघर हो रहे है, खाना खाने के लिए तरस गए हैै। वहींं मैदानी इलाकों में भी स्थिति भयावह होती जा रही है, दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश और तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

तो वहीं बिहार और यूपी के कई जिले बाढ़ की चेपट में है, लोग अपने घरों को छोड़कर टैंट में रहने के लिए मजबूर है, तो वहीं कई जिलों में बाढ़ की पानी घुस चुका है। पंजाब में भी नदियां उफान पर है। इसी बीच आईएडी ने कल का मौसम 27 AUG 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi-NCR में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पश्चिमी भागों और हरियाणा के समीपवर्ती जिलों में तीव्र संवहन दिखा रही है, संबंधित जिलों के लिए लाल चेतावनी (भारी वर्षा >15 मिमी/घंटा) पहले ही जारी की जा चुकी है। बता देंं कि अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। अगर दिल्ली मेंं कल का मौसम 27 AUG 2025 की बात करें विभाग ने चांंदनी चौक, पूसा, जहांगीरपुरी, नई दिल्ली, कुतुब मीनार समेत कई जगहों के लिए बारिश, आंधी, तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

jammu में बादल फटने से 4 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा के कारण 10 से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल है। बीते दिन से आए फ्लैश फ्लड की वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं आज वैष्णोंं रूट पर भी भूस्खलन हुआ, जहांं कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के जम्मू डिवीजन में लगातार खराब हो रहे हैं मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है। डोडा में बादल फटा, 10 से ज्यादा घर हुए तबाह। चेनाब, तवी, रावी समेत सभी नदियों का बहाव तीव्र हो गया है। ये नदियाँ खतरे के निशान के निकट पहुँच गई हैं।

Uttarakhand में कल का मौसम 27 AUG 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में मौसम की मार बदस्तूर जारी रहेगी। 29 अगस्त तक यलो अलर्ट की चेतावनी है। विभाग ने लोगों को इस दौरान लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। लगातार बारिश के कारण कुल्लु मनाली हाईवे बह गया है। हिमाचल में भी लगातार खराब मौसम हो रहा है। अन्य राज्यों के कल का मौसम की बात करेंं तो विभाग ने दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में आज, 26 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव प्रणाली के सक्रिय होने से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में 28 अगस्त तक व्यापक वर्षा जारी रहेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026