कल का मौसम 6 Sep 2025: सावधान! बाढ़ के बीच Delhi में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, तो Himachal Pradesh में भूस्खलन के अलर्ट से सहमे लोग; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 6 Sep 2025: देशभर में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है, कई राज्यों में बाढ़, तो पहाड़ों पर भूस्खलन से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कल का मौसम 6 Sep 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

कल का मौसम 6 Aug 2025: देशभर में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है, आलम यह है कि कई राज्यों में बाढ़, तो पहाड़ों पर भूस्खलन से स्थिति गंभीर बनी हुई है। आलम यह है कि लोग अपने घरों को छोड़कर शिविरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण बाढ़ से आफत मची हुई है। बिहार, यूपी, पंजाब और अब दिल्ली में भी बाढ़ ने दस्तक देकर लोगों को चिंता बढ़ा दी है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। जगह-जगह भूस्खलन से लोगों की हालत खराब हो गई है। स्थिति दिन प्रतिदिन चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 6 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

बाढ़ के बीच Delhi में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों बाढ़ की चपेट में है, लोगों के समान बर्बाद हो रहे है। लोग घरों को छोड़कर टैंटों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। यमुना नदी उफान पर है, जिस कारण शहर के कई हिस्सों में जल प्रवेश कर चुका है। लोग एतिहातन अपनी घरों, दुकानों को छोड़कर टैंटों में रहने के लिए मजबूर है। इसी बीच आईएमडी ने दिल्ली में भयंकर बारिश तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 6 Sep 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, चांदनी चौक, पूसी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही प्रशासन बाढ़ ग्रसित इलाकों में लोगों को अलर्ट कर रहा है।

Himachal Pradesh में कल का मौसम 6 Sep 2025 कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शिमला में आज सुबह धूप निकली है, जिससे राहत मिली है। अगर अन्य राज्यों में मौसम की बात करें तो पूर्वी राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Exit mobile version