---Advertisement---

कल का मौसम 8 Jan 2025: Haryana, Bihar में कोहरे का अलर्ट, तो Delhi में शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, उत्तराखंड में फिर होगी बर्फबारी; जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 8 Jan 2025: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2025 6:18 अपराह्न

कल का मौसम 8 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 8 Jan 2025: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का अलग- अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबारी, कहीं घना कोहरा तो कहीं शीतलहर से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में तो मौसम का मिजाज समझना मुश्किल हो गया है। एक ही दिन में बारिश, कोहरे और शीतलहर का अटैक देखने को मिल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 8 Jan 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Haryana, Bihar में कोहरे से मचा हाहाकार

उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने मुसीबत बढ़ा दी है। इसी बीच विभाग ने हरियाणा और बिहार के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर हरियाणा में कल के मौसम बात करें तो विभाग ने अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुरूग्राम समेत कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो सारण, सीवान, गोपालगंज, सासाराम,हाजीपुर समेत कई जिलों में भी भारी कोहरे की संभावना जताई है।

Delhi मे कल का मौसम 8 Jan 2025 कैसा रहेगा?

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में तो मानों मौसम का मिजाज समय – समय पर बदलता जा रहा है। कभी बारिश तो कभी कोहरे ने दिल्लीवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। इसी बीच एक बार फिर मौसम यूटर्न लेने वाला है। वहीं अगर कल के मौसम की बात करें तो कल विभाग ने दिल्ली के कई इलाकोंं में शीतलहर का भंयकर अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में कल का मौसम 8 Jan 2025 कैसा रहेगा?

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में घने कोहरे और शीतलहर ने परेशानी बढ़ी दी थी, वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। बद्रीनाथ, यमुनोत्री समेत कई जगहों पर कल बर्फबारी हो सकती है।

Delhi, Jaipur समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधकितम तापमान
मुंबई1633
पटना1320
जयपुर819
दिल्ली814
बेंगलुरू1428
कोलकाता1324
लखनऊ715
रांची823
गुरूग्राम1014
भोपाल827

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी तो हरियाणा में कोहरे ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

Rekha Gupta

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026