---Advertisement---

कल का मौसम 1 Aug 2026: दिल्ली-एसनीआर में झमाझम बारिश की चेतावनी, तो इन राज्यों में आंधी के साथ बिजली गिरने से मचेगी त्राहि-त्राहि, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 1 Aug 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। कई राज्यों में विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2026 5:45 अपराह्न

कल का मौसम 1 Aug 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 1 Aug 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में एक बार पिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्लीवालों का वीकेंड खराब होने वाला है।

इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी के साथ तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पहाड़ों पर विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही चारधाम यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है और स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की चेतावनी

दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। वीकेंड पर विभाग दिल्ली में झमाझम बारिश, तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड, नरेला, पालम, प्रगति मैदान, राजघाट समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार में झमाझम बारिश से कोशी, गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में तेज बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

जिसके बाद स्थिति बहुत चिंताजनक हो सकती है। विभाग ने आरा, छपरा, बक्सर, भागलपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, हाजीपुर समेत कई जगहों पर चेतावनी जारी कर दी है।

गुजरात में भीषण बारिश से मचेगी तबाही

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा, “अगले 7 दिनों के लिए, हम गुजरात राज्य के मौसम के अनुमान पर बात करेंगे। पहले दिन, गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। जिन ज़िलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, वे नर्मदा और सूरत ज़िले हैं।

दक्षिण गुजरात के सभी ज़िले भी इसमें शामिल हैं, जहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी है और रेड अलर्ट जारी है। इसके साथ ही, अहमदाबाद, आणंद और खेड़ा के लिए भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जहां रेड अलर्ट जारी है। सौराष्ट्र क्षेत्र के जिन ज़िलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, वे भावनगर और बोटाद ज़िले हैं।

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Punjab News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Rashifal 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026