---Advertisement---

कल का मौसम 1 June 2026: दिल्ली में झमाझम बारिश, तूफान की चेतावनी, तो इन इलाकों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का गहराया संकट, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 1 June 2026: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 31, 2026 6:08 अपराह्न

कल का मौसम 1 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 1 June 2026: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार 1 जून 2026 को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही पहाड़ों पर भी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उत्तराखंड में तो प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 1 June 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में झमाझम बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश का यह दौर तापमान में गिरावट लाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हालांकि, बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने पूसा, राजघाट, लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, सफदरजंग, चांदनी चौक, समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

इन इलाकों में तूफान का मंडराया खतरा

1 जून से 6 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 1 से 6 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, जून को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 1 और 6 जून को बिहार में, 31 मई से 6 जून के दौरान झारखंड में और 2 से 6 जून के दौरान ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 1 जून को ओडिशा में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे तक और 80 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) आने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आईएम़डी के मुताबिक कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है और खुले में मौजूद लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 6, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026