---Advertisement---

कल का मौसम 1 Nov 2025: बिहार में अगले 24 घंटे आसमानी आफत का दिखेगा कहर, तो इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि का रेड अलर्ट; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 1 Nov 2025: नवंबर की शुरूआत से ही बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। लगातार बारिश ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 31, 2025 5:55 अपराह्न

कल का मौसम 1 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 1 Nov 2025: बिहार में पिछले कई घंटो से लगातार बारिश हो रही है। नवंबर की शुरूआत से ही बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। ठंडी की जगह लगातार बारिश हो रही है, मानो एक बार फिर सावन आ गया है। इसके अलावा कई राज्यों में तेज आंधी, तूफान का कहर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि देशभर का मौसम पूरी तरह से गड़बड़ है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। गुजरात राज्य में 1 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा और उत्तरी कोंकण तथा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 1 Nov 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

बिहार में अगले 24 घंटे आसमानी आफत का कहर

बिहार में मौसम समझ से बिल्कुल बाहर हो गया है। पिछले कई घंटों से यहां पर बारिश ने परेशानी बढ़ा रखी है। आलम यह है कि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे छपरा, हाजीपुर, सीवान, गयाजी, भागलपुर, बेगूसराय, आरा, बक्सर समेत कई जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही आंधी और तेज तूफान की भी आंशका है, जिससे जबरदस्त जान माल के नुकसान की उम्मीद है। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को घर से ना निकलने का आदेश दे दिया है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि का रेड अलर्ट – कल का मौसम 1 Nov 2025

बिन मौसम बरसात ने कई राज्यों में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो बिहार और सिक्किम में 1 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। महाराष्ट्र क्षेत्र में तथा अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ तूफान आने की संभावना है। 1 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026