---Advertisement---

कल का मौसम 11 Dec 2025: सावधान! पंजाब, हरियाणा में शीतलहर, तेज हवाओं का डबल अटैक, तो इन राज्यों में बारिश, आसमानी आफत का कहर; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 11 Dec 2025: उत्तर भारत से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से दक्षिण तक, आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 10, 2025 5:50 अपराह्न

कल का मौसम 11 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 11 Dec 2025: देशभर में तेजी से मौसम बदल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर भारत से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से दक्षिण तक, आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा दक्षिण में लगातार हो रही बारिश और आसमानी आफत के कारण भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 11 Dec 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर, तेज हवाओं का डबल अटैक

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई जगहों पर शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर पंजाब में कल का मौसम की बात करें तो बठिंडा, होशियारपुर, लुधियाना, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत कई जगहों पर शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो आईएमडी ने भिवानी, हिसार, होडल, कैथल नारनौल समेत कई जगहों पर शीतलहर और घने कोहरे का अळर्च जारी कर दिया है। इसके अलावा भी विभाग ने देश के कई राज्यों में जेतावनी जारी कर दी है। मध्य और उससे सटे पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 13 दिसंबर 2025 तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है।

इन राज्यों में बारिश, आसमानी आफत का कहर

अगले 7 दिनों के दौरान कुछ/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना है, साथ ही 11 और 12 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है और 13 से 16 दिसंबर के दौरान गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 13 से 16 दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश में 14 दिसंबर को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है और उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। गुजरात, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Farooq Abdullah

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026