---Advertisement---

कल का मौसम 11 Nov 2025: शीतलहर की दस्तक के साथ तापमान गिरने से यूपी-बिहार में मचेगी सनसनी! इन राज्यों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार, देखें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 11 Nov 2025: मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कल यूपी, बिहार के साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा में शीतलहर चुनौती पेश कर सकती है। वहीं दक्षिण में स्थित केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 10, 2025 4:55 अपराह्न

कल का मौसम 11 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 11 Nov 2025: नवंबर अपनी गति से बीत रहा है और साथ ही मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिला है। बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है। अब बारी है शीतलहर की जिसको लेकर मोसम विभाग भी अलर्ट पर है। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो देश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर की दस्तक के साथ तापमान गिरने के आसार हैं।

इसमें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्य हैं। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी, तो दक्षिण में स्थित केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हाहाकार की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच हम आपको आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में बताते हैं, ताकि आपको जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

शीतलहर की दस्तक के साथ तापमान गिरने से यूपी-बिहार में मचेगी सनसनी!

इसका अनुमान मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट में लगाया गया है। आईएमडी द्वारा जारी रिपोर्ट की मानें तो आगामी कल यूपी के पूर्वांचल में स्थित देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, चंदौली समेत अन्य कुछ जनपदों में सुबह शीतलहर देखी जा सकती है। वहीं बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, राजधानी पटना, मिथिलांचल समेत अन्य कई हिस्सों में शीतलहर कनकनी बढ़ा सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को अप्रत्याशित रूप से नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही तगड़ी ठंड का अनुभव करना पड़ सकता है। इसके बाद दिन में धूप खिलने के आसार हैं।

इससे इतर मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भी सुबह धुंध के रूप में हलका कोहरा मौसम बदल सकता है। ऐसी स्थिति में तापमान में हलकी गिरावट दर्ज की जा सकती है जो ठंड बढ़ाने के साथ चिंता का सबब बनेगी। राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भी तड़के सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है जो गुलाबी ठंड के रूप में लोगों के लिए चुनौती बन सकता है। जबकि उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी ठंड बढ़ा सकती है और सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए चुनौती बन सकती है।

केरल और तमिलनाडु में बारिश से मचेगा हाहाकार!

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी कल 11 नवंबर को केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी मौसम प्रभावित कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप दक्षिण भारत के इन राज्यों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में होने वाली बारिश लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर सकती है और चिंता का सबब बन सकती है। वहीं उत्तर पूर्वी राज्य असम, अरुणांचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम में भी मौसम बदलने और सर्दी की दस्तक देने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Cruide Oil Price

जून 30, 2026

Punjab News

जून 29, 2026

Punjab News

जून 29, 2026

Punjab News

जून 29, 2026