कल का मौसम 12 May 2026: दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश, पूर्वी भारत में ओले का अलर्ट! पहाड़ों की वेदर रिपोर्ट के साथ जानें कहां हीटवेव मचायेगी तांडव?

कल का मौसम 12 May 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी कल दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। राजस्थान में हीटवेव से हाहाकार मचने की आशंका है। पहाड़ों में भी तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश चुनौतियां बढ़ाएगी।

कल का मौसम 12 May 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 12 May 2026: मई का महीना तेजी से निकल रहा है। इस बीच मौसम के मिजाज में भी परिवर्तन देखने को मिला है। कहीं अग्नि के गोले बरसने के साथ हीटवेव कहर मचा रही है। कहीं आंधी-बारिश संग ओले लोगों के लिए चुनौती बने हैं। पहाड़ों में भी बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच आगामी कल यानी 12 मई के लिए भी मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आ गई है।

पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो 12 मई को पूर्वी भारत के कई राज्यों में ओले गिर सकते हैं। दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। राजस्थान में हीटवेव की संभावना है जिससे लोगों के समक्ष कई चुनौतियां बढ़ सकती हैं। आइए हम आपको पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश, पूर्वी भारत में ओले का अलर्ट!

पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें चांदनी चौक, अक्षरधाम, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार समेत तमाम इलाके हैं। ऐसी स्थिति में तापमान प्रभावित होने के आसार भी हैं। दिल्ली से सीमा साझा करने वाले हरियाणा में भी पानीपत से सोनीपत, चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, महेन्द्रगढ़, रोहतक समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पूर्वांचल में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। इस दौरान बलिया से गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली समेत कई जिलों में मौसम प्रभावित होगा। पश्चिमी यूपी में भी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। अवध, कानपुर और ब्रज क्षेत्र में भी आंधी-बारिश के आसार हैं।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, उमरिया, दिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सागर, रीवा, सतना समेत कई शहरों में आंधी-बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसी स्थिति में तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पहाड़ों में कैसा रहेगा कल का मौसम 12 May 2026?

आगामी कल यानी 12 मई को पहाड़ों में मौसम का रुख फिर बदल सकता है। इस दौरान उत्तराखंड के चोटियों पर बसे इलाकों में भीषण बारिश दर्ज की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, मेघायल की ऊंची चोटियों पर बसे शहरों में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम खुशनुमा होगा।

राजस्थान में हीटवेव से मचेगा हाहाकार!

मौसम विभाग ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव के आसार जताए हैं। इससे तापमान में इजाफा दर्ज किया जाएगा और प्रचंड गर्मी और बढ़ेगी। राज्य के जिन जिलों में हीटवेव से हाहाकार मचने की संभावना है उनमें जोधपुर, शेखावटी और बीकानेर संभाग के इलाके हैं। मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों व सैलानियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। हीटवेव का कारण गर्मी बढ़ेगी जिससे लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version