---Advertisement---

कल का मौसम 12 September 2026: ब्रिक्स समिट के बीच दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट, तो इन राज्यों में तूफान, बिजली गिरने से मचेगा मौत का तांडव

कल का मौसम 12 September 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। साथ ही कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2026 6:07 अपराह्न

कल का मौसम 12 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 September 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स समिट के बीच मौसम का बिगड़ना प्रशासन और आम लोगों दोनों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।

वहीं विभाग ने कई राज्यों में तूफान, बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 12 September 2026 कैसा रहने वाला है?

ब्रिक्स समिट के बीच दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट

बता दें कि दिल्ली में ब्रिक्स समिट जारी है। इसी बीच आईएमडी ने दिल्ली में बारिश, तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने दिल्लीवासियों की टेंशन बढ़ा दी है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो राजघाट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, नरेला, पालम, सफदरजंग, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर यातायात धीमा होने की स्थिति बन सकती है।

गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना

गुजरात में 12 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने के आसार

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ भूस्खलन और अचानक सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिजली गिरने और तेज हवाओं से रहें सावधान

बारिश के साथ कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे मौसम में खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए। आईएमडी ने बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने तेज आंधी या बिजली चमकने लगे तो लोगों को सुरक्षित पक्के स्थान पर रहने की सलाह दी है।  वाहन चालकों को भी बारिश के दौरान गति नियंत्रित रखने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की जरूरत है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026