कल का मौसम 13 July 2026: जम्मू कश्मीर में फटा बादल, तो उत्तराखंड में भीषण बाढ़ का रेड़ अलर्ट, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव

कल का मौसम 13 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जिसने जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

कल का मौसम 13 July 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 13 July 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जिसने जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दे कि उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में आसमानी आफत के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन जम्मू कश्मीर में बादल फटने से जन जीवन का काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

कई जगहों पर तो विभाग ने बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया है, साथी इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, अगर मैदानी इलाकों की बात कर तो बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश बिजली गिरने और तेज तूफान की संभावना जताई गई है। चलिए आपको बताते हैं कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

पहाड़ों पर मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम में बदलाव के कारण लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में आफत मचा रखी है। बता दे कि उत्तराखंड में अभी चार धाम यात्रा जारी है जिसे देखते हुए आईएमडी की तरफ से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो यमुनोत्री, गंगोत्री, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत कई जगहों पर विभाग ने भूस्खलन बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो बीते दिन बादल फटने से कई गांव का संपर्क टूट गया साथी जबरदस्त नुकसान भी हुआ है। जम्मू कश्मीर में अभी अमरनाथ यात्रा जारी है जिसकी वजह से विभाग ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मैदानी इलाकों में आईएमडी का अलर्ट जारी

पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है। पूर्वोत्तर में भी आईएमडी की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो विभाग में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि राजधानी में तापमान  40 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब हरियाणा में भी विभाग की तरफ से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो हाल ही में बारिश और बिजली गिरने के कारण कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर सामने आ रही है।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल एवं बिहार में अगले 2–3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4–5 दिनों तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मेघालय में आज, 13 जुलाई 2026 को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

Exit mobile version