कल का मौसम 13 May 2026: देशभर में एक बार गर्मी का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है। विभाग की तरफ से एक बार गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें धीरे-धीरे पारा एक बार फिर बढ़ने वाला है। वहीं राजस्थान में तो रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
इसके अलावा कई जगहों पर विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग की तरफ से तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 13 May 2026 कैसा रहने वाला है?
राजस्थान-दिल्ली में हीटवेव का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर राजस्थान में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 12 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर लू चलने की स्थिति और कुछ अलग-थलग इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। 17 और 18 मई को भी कुछ अलग-थलग इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक अजमेर, जयपुर, सीकर, अलवर, बाड़मेर, बूंदी, बीकानेर समेत कई जगहों पर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सफदरजंग, नरेला, प्रगति मैदान, राजघाट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में तापमान 45 के पार पहुंचने की उम्मीद है।
इन जगहों पर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट – कल का मौसम 13 May 2026
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख उत्तराखंड में 12 से 14 मई के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 13 से 16 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक की गति) चलने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 से 14 मई के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा तक की गति) चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 13 से 16 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) की संभावना है।
