कल का मौसम 14 Feb 2026: वैलेंटाइन डे पर पहाड़ों में बरसात संग हिमपात! यूपी से दिल्ली, MP तक मौसम का बदलता रुख बनेगा चिंताजनक, देखें IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 14 Feb 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बरसात के साथ हिमपात लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। उत्तर भारत में स्थित यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में गर्मी बढ़ने से लोगों के समक्ष परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कल का मौसम 14 Feb 2026

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

कल का मौसम 14 Feb 2026: फरवरी का महीना तेजी से बीत रहा है। इसी बीच मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रही है। आगामी कल यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। किसी को पहाड़ों में घूमने जाना है, तो कोई अन्य कार्यों से अपने-अपने गंतव्य स्थल जाने को परेशान है।

मौसम विभाग ने लोगों की दुविधा दूर करते हुए 14 फरवरी के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बरसात संग हिमपात देखने को मिल सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तापमान बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और लोगों को भीषण गर्मी का अनुभव होगा।

पहाड़ों में बरसात संग हिमापात बढ़ाएगा लोगों की परेशानी!

हिमालयी क्षेत्रों में आगामी कल यानी 14 फरवरी को बरसात संग हिमपात होने की संभावना है। इसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के वो हिस्से हैं जहां हिमालय विद्यमान है। इन इलाकों में छिटपुट बारिश का दौर मौसम को खुशनुमा बना सकता है। इतना ही नहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में हिमपात लोगों के समक्ष नई चुनौती पेश कर सकता है।

उत्तराखंड से इतर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली, शिमला, मंडीस लाहौल स्पीति में भी मौसम बदल सकता है। इस दौरान सैलानियों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां श्रीनगर, रियाशी, गुलमर्ग जैसे इलाकों में सफेद बर्फ की चादर नजर आ सकती है। एक ओर जहां इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम खुशनुमा होकर सैलानियों को खूब आकर्षित कर सकता है।

यूपी से दिल्ली, MP तक मौसम का बदलता रुख बनेगा चिंताजनक

उत्तर भारत में मौसम का रुख बदलने वाला है जो लोगों के लिए चिंताजनक हो सकता है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं दिन में धूप खिलने के आसार हैं जो तापमान बढ़ाने के साथ गर्मी का कारण बनेगा। दिल्ली से सटे एनसीआर यानी गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिल सकती है।

दिल्ली से सटे यूपी में पूर्वांचल से पश्चिमी, अवध और ब्रज क्षेत्र तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। फरवरी के महीने में बदलता मौसम चक्र यूपी वासियों के लिए बेहद चिंताजनक है। बढ़ते तापमान से कृषि से लेकर व्यवसाय तक प्रभावित हो सकते हैं। मध्य प्रदेश में भी बुंदेलखंड से लेकर भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा, सागर, रतलाम, गुना, ग्वालियर तक सुबह हल्की शीतलहर के बाद धूप खिली नजर आएगी।

राजस्थान की बात करें तो यहां सुबह हल्की ठंड के बाद नें तेज हवा के साथ धूप नजर आ सकती है। फिर रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जो कड़ाके की ठंड पड़ने का कारण बनेगा। राजस्थान से सीमा साझा करने वाले हरियाणा में स्थित पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, करनाल, महेन्द्रगढ़, सिरसा, जींद, कलायत समेत अन्य तमाम शहरों में भी सुबह हल्की ठंड के बाद धूप खिली नजर आ सकती है। फरवरी माह में उत्तर भारत में मौसम का ये बदलता मिजाज लोगों के लिए चिंताजनक है।

Exit mobile version